scriptMp by election 2020 : मतदान को लेकर गजब का उत्साह, वोट डालने पहुंचे कलेक्टर और एसपी | Collector and SP reached to vote | Patrika News

Mp by election 2020 : मतदान को लेकर गजब का उत्साह, वोट डालने पहुंचे कलेक्टर और एसपी

locationधारPublished: Nov 03, 2020 10:48:41 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– धार में सुबह नौ बजे तक 17.47 प्रतिशत मतदान हुआ- सुबह सात बजे ही लग गई थी लाईन

02.png

मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020

धार। बदनावर उपचुनाव में मतदाताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पसंद के नेता को मतदान करने के लिए लोग सुबह सात बजे ही लाईन में लग गए। उधर भाजपा के प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के भैंसोला तो कांग्रेस के कमल पटेल ने कानवन में मतदान किया है।

सभी की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

बदनावर के काछीबडौदा , तिलगारा और खेडा के आदर्श मतदान में लोग सुबह सात बजे ही पहुंच गए थे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर कतार लगी हुई है। यहां आने वालों की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग हुई, उन्हें सेनेटाइज किया गया और ग्लब्स देने के बाद ही वे मतदान करने पहुंचे। हर मतदान केंद्र पर मतदाता से आधार कार्ड मांगे जा रहे है। कई बूथों पर क्यूआर कोड भी स्कैन करने में परेशानी आई।

मतदान को लेकर बदनावर विधानसभा में गजब का उत्साह,सुबह सात बजे ही लग गई थी लाईन (देखे वीडियो)

कलेक्टर-एसपी पहुंचे अनारद

धार के पास पहला बूथ अनारद है। यहां पर सुबह साढ़े सात बजे कलेक्टर आलोक सिंह और एसपी आदित्य प्रताप सिंह पहुंचे। ये पिंक बूथ है यहां पर आने वाले मतदाता पर सबसे पहले फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद संक्रमण से बचाव के लिए सेनेटाइज किया और ग्लब्ज भी दिए। सेल्फी पाईंट पर कलेक्टर, एसपी ने सेल्फी भी ली। यहां पर लगभग एक हजार मतदाता है। सुबह साढ़े आठ बजे तक यहां पर 350 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। अभी शांतिपूर्वक मतदान जारी है।


मध्यप्रदेश में सुबह 10 बजे तक वोटिंग

आगर-11.34
अंबाह-9.24
अनूपपुर-6.00
अशोक नगर-8.91
बदनावर-17.47
बमोरी-14.18
ब्यावरा-14.08
डबरा-12.57
डिमनी-11.25
गोहद-11.20
ग्वालियर-12.97
ग्वालियर इस्ट-6.06
हाटपिपल्या-12.75
जौरा-7.50
करेरा-12.58
मलहरा-11.35
मंधाता-9.61
मेंहगांव-10.69
मोरैना-8.00
मुंगावली-12.27
नेपानगर-11.52
पोहरी-14.51
सांची-10.25
सांवेर15.30
सुमावली-13.00
सुरखी-13.44
सुवरसा-13.69

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो