धारPublished: Mar 09, 2023 05:32:12 pm
Faiz Mubarak
एसपी आदित्य प्रताप सिंह, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारियों के साथ साथ अन्य पुलिसकर्मी भी होली मिलन समारोह में शामिल हुए।
इस बार मनाई गई दो दिवसीय होली के दौरान ड्यूटी करने के बाद गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने होली खेली। मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों की तर्ज पर धार पुलिस पर भी होली का रंग जमकर चढ़ा। शहर के पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन समारोह में धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारियों के साथ साथ अन्य पुलिसकर्मी भी होली खेलने के लिए शामिल हुए। आपको बता दें कि, यहां पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया, वहीं साथ मिलकर डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया।