किसानों के खेतों में लगी आग
50 बीघा गेहूं जलकर खाक
धार.
भलगांवडी में चार से पांच किसानों के खेतों में अचानक आग लग गई। आग लगती देख किसान मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि लपटे दूर तक आसमान में जारही थी। किसानों ने फायर बिग्रेड को सूचना की लेकिन वह आता उसके पहले 50 बीघा मेंलगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ये आग चार से पांच किसानों के खेतों में लगी है। ये खेत पास-पास ही है। एक खेत की आग पास के खेतों में पहुंच गई और भीषण हो गई। आग लगने के बाद किसानों का लाखों का नुकसान हो गया।

दो दिन में 20 बीघा गेहूं जले
बदनावर.
इन दिनों क्षेत्र में गेंहू जलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दो दिनों में 20 बीघा से ज्यादा गेहंू जल चुके है। इससे किसान भी चिंतित है। रविवार को शार्ट सर्किट होने से एक ट्रेक्टर में भी आग लग गई। जिससे ट्रेक्टर जल गया।
लेबड़ नयागांव फोरलेन पर स्थित ग्राम घटगारा में गेहंू के खेत में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। आगजनी की सूचना तत्काल बदनावर नगर पंचायत के फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके चलते फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा व आग बुझाई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के किसान व गांव के लोग भी पहुंच गए थे। खेत गोकुलसिंह पिता ऊंकारलाल लोधा का बताया गया है। आगजनी में करीब ढाई बीघा गेहंू जल गए है। यह तो गनीमत हो कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास के खेतों में भी गेहंू में आग लग जाती।
इसी तरह ग्राम बड़वई में भी पूर्व जनपद सदस्य जगदीश जाट के खेत पर गेहंू में आग लग गई। जाट ने बताया कि 13 बीघा खेत में गेहंू की फसल लगी थी। जिसमें से करीब 4 बीघा गेहंू जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण बिजली लाइन में फाल्ट होने से उठी चिंगारी बताया जा रहा है।

सेमलिया में भी हुई आगजनी इसी तरह कल ग्राम सेमलिया में भी एक खेत मे आग लग गई थी। जिससे करीब 10 बीघा गेहंू जलकर राख हो गए। यह खेत राजेंद्र पुरोहित का बताया गया है। पुरोहित के मुताबिक खेत मे 12 बीघा के गेहूं लगे हुए थे। जिसमें आग लगने से करीब 10 बीघा के गेहंू जलकर राख हो गए। आगजनी की सूचना हल्का पटवारी को दी गई। जिसके बाद पटवारी ने मौके पर पंचनामा बना लिया है। शनिवार को ग्राम कड़ौदकला में किसान राकेश पिता जगदीश डोड के खेत मे आग लगने से करीब 3 बीघा के गेहंू जल गए थे।
मुलथान के पास खेत में धूं धूं कर जल गया ट्रेक्टर रविवार को ग्राम मुलथान के पास स्थित विद्युत ग्रिड के समीप एक खेत में काम करते समय ट्रेक्टर की वायरिंग में अचानक फाल्ट हो गया। जिससे ट्रेक्टर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रेक्टर धूं धूं कर जल गया। ट्रेक्टर किसान धर्मेंद्र पाटीदार का बताया गया है।