script

दहशत के गढ़ जामदा में मतदान को उमड़ी भीड़

locationधारPublished: Jul 02, 2022 12:22:03 am

Submitted by:

harinath dwivedi

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सरपंच चुनने महिलाओं में भी मतदान करने के लिए खूब उत्साह रहा

,

दहशत के गढ़ जामदा में मतदान को उमड़ी भीड़,

धार. चोरी, लूट व डकैती जैसी घटनाओं के लिए विख्यात गंधवानी का ग्राम जामदा में सरपंच के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। ग्राम पंचायत पंथा में आने वाले तीन गांव मिलकर सरपंच का चुनाव करते हैं। ११६४ लोगों की आबादी वाली इस पंचायत में जामदा की आबादी महज २६४ है। लेकिन इस छोटे से गांव का अपराधों से पुराना नाता रहा है। यहीं कारण है कि पुलिस की फाइलों में जामदा नाम काफी चर्चित है। शुक्रवार को पंचायत चुनाव में पंथा का सरपंच चुनने के लिए मतदान हुआ। इसमें जामदा, पंथा व कबड$कुआं के ग्रामीणों ने मतदान में हिस्सा लिया। जामदा से कोई प्रत्याशी चुनाव में खड़ा नहीं हुआ। २५ साल से सरपंची संभाल रहे पूर्व सरपंच चैनङ्क्षसह की पत्नी गंगाबाई मैदान में है।
इसके अलावा गंगाबाई व दितुबाई भी प्रत्याशी है। यहां माना जाता है जामदा के वोटर जिसे वोट देंगे वो ही सरपंच बनेगा। इस बार भी 4 वोट से चैनङ्क्षसह की पत्नी गंगाबाई ने जीत दर्ज की है।
समय खत्म होने पर टोकन देकर करवाया मतदान
मनावर. पंचायत संस्थाओं के पंच-सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव को लेकर मतदान शुक्रवार को हुआ। दिनभर मतदान केंद्रों पर कतार देखने को मिली। वक्त समाप्त होने के बाद भी मतदाताओं की कतार होने से टोकन देकर मतदान करवाया गया। मनावर में ७६.८ प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत लुन्हेरा में सांसद छतरङ्क्षसह दरबार ने भी सपत्नीक मतदान किया। ग्राम गुलाटी, बालीपुर, जाजमखेड़ी, कुराड़ाखाल, बोरूद, वायल, जोतपुर, अजंदा, मोराड़, टोंकी आदि ग्रामों में उत्साह देखा गया। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन, एसपी आदित्य प्रताप ङ्क्षसह, एसडीएम भूपेंद्रङ्क्षसह रावत, एसडीओपी धीरज बब्बर ने उमरबन क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मनावर ब्लॉक में 187 और उमरबन ब्लॉक के 216 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए।
पैर फ्रैक्चर फिर भी पहुंचे मतदान करने
गंधवानी. गंधवानी में पंचायत चुनाव के तहत मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। ७५.५ प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर शाम तक मतदान चलता रहा। ७ साल के बाद ग्राम सरकार के लिए लोग वोट करने के लिए बूथों पर पहुंचे थे। बूथ पर लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण मतदान के लिए इंतजाम किए गए थे। इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड$कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। दूसरे चरण में युवा, बुजुर्ग व महिलाओं सहित हर वर्ग के लोग उत्साहित नजर आए। मतदाताओं ने बढ़-चढ$कर मतदान में हिस्सा लिया। ग्रामीण ने कहा मौका सभी को मिलना चाहिए इसलिए हम वोट करने के लिए आए है। धार-इंदौर सहित अन्य जगहों पर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट भी मतदान के लिए गांव पहुंचे। अंबापुरा के ८० वर्षीय मडिया भाई ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला।
शिक्षक की तबीयत बिगड़ी
गंधवानी के जामली केंद्र पर खरवाली के शिक्षक माल ङ्क्षसह की ड्यूटी लगी थी। इनकी मतदान के पूर्व रात में तबीयत बिगड़ गई। इस कारण तत्काल रिटर्निंग ऑफिसर व बीएमओ डॉ. पुरन ङ्क्षसह एंबुलेंस लेकर पहुंचे। जहां से शिक्षक ङ्क्षसह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बीएमओ ने बताया शिक्षक ङ्क्षसह का बीपी बढ़ा हुआ था। प्राथमिक उपचार कर उन्हें धार जिला चिकित्सालय रेफर किया।

ट्रेंडिंग वीडियो