डकैतों ने बरसाईं गोलियां और पत्थर, ग्रामीणों ने सामना कर सरगना को पीटा
कुख्यात डकैत को पुलिस के हवाले ेकिया
धार
Published: June 07, 2019 11:35:36 pm
धार. गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरडाबरा में गुरुवार रात को करीब 10 से 15 बदमाशों ने भाजपा नेता दिनेश सिंगार के घर धावा बोला। बदमाशों के आते ही सिंगार की नींद खुल गई। उन्होंने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें और उनकी पत्नी को लाठी से पीटा। इस दौरान ग्रामीण भी जाग गए। बदमाशों ने ग्रामीणों को डराने के लिए फायर किए। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी और गोली चलाने के बीच बदमाश कुछ माल लूटकर भाग गए । बदमाशों के भागने के दौरान सरगना बोबड़ा पिता ठाकुर और एक अन्य घायल होकर गिर पड़ा, जिसे ग्रामीणों ने पीटा और पुलिस के हवाले किया। बोबड़ा के शरीर में लगे छर्रे पुलिस उसके ही साथियों द्वारा किए फायर के दौरान लगना बता रहे हैं।
30 हजार का इनामी है बोबड़ा : घायल बोबड़ा पर 30 हजार रु. का इनाम था। इस बदमाश पर तत्कालीन एडीजी अजय शर्मा ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस पर हत्या, लूट, डकैती सहित गंधवानी व अन्य थाना क्षेत्रों में कई मामले दर्ज है। घायल बदमाश बोबड़ा को 12 बोर बंदूक के करीब 15 छर्रे लगे हैं। उसे पहले जिला अस्पताल और उसके बाद इंदौर रैफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार बोबड़ा जामंदा भूतिया के पिपलियापाड़ा का निवासी है। इसी क्षेत्र में बदमाशों की सर्चिंग के दौरान गांव में पहुंचने पर पुलिस पर अत्याचार के आरोप लगाए गए थे। कुछ माह पूर्व एएसपी रूपेश द्विवेदी ने टीम लेकर जामंदा भूतिया में सर्चिंग अभियान चलाया था, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। पुलिस को गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में अन्य वारदातों और गिरोह के सदस्यों के संबंध में जानकारी मिल सकती है।
बोबड़ा को कड़ी सुरक्षा में इंदौर रैफर कियाघा यल बदमाश बोबड़ा को उसके गिरोह के सदस्य छुड़ाकर ना ले जाए, इसलिए उसे कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है। शुक्रवार को बोबड़ा को धार के जिला भोज चिकित्सालय लाया गया। इस दौरान सुरक्षा में एसडीओपी आनंदसिंह वास्केल, मनावर टीआई संजय रावत सहित अन्य अधिकारी और करीब आधा दर्जन बंदूकधारी पुलिसकर्मी मौजूद थे। जिला अस्पताल में घायल के मुंह और अन्य स्थान पर आई चोंट का प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में छर्रे निकालने के दौरान उपयोग में आने वाली सीआर्म मशीन खराब है। जिसके चलते बदमाश के छर्रे नहीं निकाले जा सके। हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर पुलिस सुरक्षा में रैफर किया गया।&मुख्य सरगना को पकड़ लिया गया है और उसे इलाज के लिए इंदौर रैफर किया गया। जल्द ही वारदात करने वाले आरोपियों को पकड़ लेगे।
रुपेशकुमार द्विेदी, एडिशनल, एसपी

a dacits sed t0 hosptal
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
