scriptसुबह से बढ़त लेकर चले दत्तीगांव, दोपहर तक हो गई हजारों की लीड (देखे वीडियो) | Dattigaon took the lead from morning, thousands of leads till afterno | Patrika News

सुबह से बढ़त लेकर चले दत्तीगांव, दोपहर तक हो गई हजारों की लीड (देखे वीडियो)

locationधारPublished: Nov 10, 2020 01:14:43 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

– पालीटेक्निक कालेज के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कांग्रेस में मायूसी

सुबह से बढ़त लेकर चले दत्तीगांव, दोपहर तक हो गई हजारों की लीड (देखे वीडियो)

सुबह से बढ़त लेकर चले दत्तीगांव, दोपहर तक हो गई हजारों की लीड (देखे वीडियो)

धार.
बदनावर उपचुनाव की गणना में सुबह से ही भाजपा के प्रत्याशी राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव ने लीड बढा ली थी। दोपहर तक ये आंकड़ा हजारों में हो गया। डाक मत पत्र में भी भाजपा आगे रही। 13 वें राउड तक भाजपा 23 हजार वोट से आगे चल रही है।
बदनावर उपचुनाव में भाजपा से राजवद्र्धनसिंह दत्तीगांव और कांग्रेस के कमलसिंह पटेल ने मुकाबला था। दत्तीगांव ने शुरुआती दौर से ही अधिक बढ़त से जीत का दावा किया था। ये दावा ईवीएम खुलने के बाद सिद्ध हो गया। दत्तीगांव उपरी मंजिल पर गणना स्थल पर ही मौजूद रहे। दोपहर 1 बजे घोषित हुए 13 वें राउंड में 23 हजार 255 से भाजपा के दत्तीगांव आगे चल रहे है।
(देखे वीडियो, जीत से उत्साहित दत्तीगांव क्या बोले)

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xdegc
सुबह से बढ़त लेकर चले दत्तीगांव, दोपहर तक हो गई हजारों की लीड (देखे वीडियो)
अब होगा क्षेत्र का विकास
बाद में वे कुछ देर के लिए तल मंजिल पर आए और पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि ये बदनावर की जनता की जीत है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उनका और उनके परिवार का अपमान किया था। जिसका जवाब जनता ने दे दिया है।उन्होंने कहा कि सीएम शिवराजसिंह चौहान को श्रेय जाता है, वे हमारे कैप्टन है,इसके अलावा कार्यकर्ता तो अहम होते ही है। बदनावर में सेज बनाने और नई-नई कंपनियां लाने की बात कही।
सुबह से बढ़त लेकर चले दत्तीगांव, दोपहर तक हो गई हजारों की लीड (देखे वीडियो)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो