scriptLIVE UPDATES : धार में शाम 6 बजे तक 62.74 % मतदान हुआ, ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत | Dhar had 62.74 voting till 6 pm, employee's death during duty | Patrika News

LIVE UPDATES : धार में शाम 6 बजे तक 62.74 % मतदान हुआ, ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत

locationधारPublished: May 19, 2019 06:58:23 pm

लोकसभा चुनाव में धार-महू सीट के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया।

DHAR

LIVE UPDATES : धार-महू सीट के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के लिए तैनात पैरामिलिट्री फोर्स

धार. लोकसभा चुनाव में धार-महू सीट के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। मतदानकर्मी अलसुबह से केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहुति देने के लिए लोग भी घरों से निकल रहे हैं। सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री की 7 कंपनियों के साथ 5 हजार 200 का बल तैयार है, वहीं जिला निर्वाचन ने भी निर्वाचन में पारदर्शिता के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। एसपी बीके सिंह ने बताया कि जिला पुलिस बल के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस बल आया है। धार में शाम 6 बजे तक 62.74 % मतदान हुआ।
LIVE UPDATES

धार -62.74%
सरदारपुर – 67.76%
गंधवानी – 61.00%
कुक्षी – 66.73%
मनावर – 71.77%
धरमपुरी – 73.40%
बदनावर – 77.64%
महू – 60%

-चुनाव ड्यूटी के दौरान धार में चुनाव कर्मचारी की मौत

10 बजे : धार एसपी वीरेंद्र सिंह ने दीनदयाल पुरम स्थित मतदान केंद्र 61 पर पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने बताया कि पूरे धार जिले में शांतिपूर्ण मतदान अभी तक चल रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।
9.53 बजे : भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया।

9.41 बजे : धार कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि सुबह ९ बजे तक धार जिले में 12.०१ मतदान हुआ है। कलेक्टर दीपक सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान केंद्र 61 में वोट डाला।
9.38 बजे : धार-महू संसदीय सीट पर मतदान करने अमरीका से युवती आई। उसने पहली बार मतदान किया। शनिवार देर शाम अमरीका से महू पहुंची साक्षी ठाकुर। महू के मतदान केंद्र पर परिवार के साथ पहुंचकर डाला वोट।
9.31 बजे : धार के दीनदयाल पुरम मतदान केंद्र क्रमांक 65 में महिलाओं की लंबी लाइन देखने को मिली। बूत क्रमांक 65 में कई लोगों के नाम लिस्ट में नहीं होने के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई, जिनके कारण वह अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके।
9.16 बजे : नालछा विकासखंड के ग्राम कठोडिय़ा में बरात जाने से पहले दूल्हे गोविंदा ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान किया।

8.54 बजे : धरमपुरी में लकवाग्रस्त सखाराम कोठे 70 वर्ष भी व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचे।
8.53 बजे : कुक्षी में नगर परिषद अध्यक्ष मुकामसिंह किराड़े ने मतदान किया।

8.35 बजे : राजगढ़ नगर के बूथ क्रमांक 159 पर 92 साल की एक बुजुर्ग महिला सागर भाई भंडारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मैंने हर चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया। आपने बताया कि मतदान करना मेरा अधिकार ही नहीं बल्कि देश के प्रति मेरी जवाबदारी है।
8.23 बजे : धार बूथ क्रमांक 61 में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा व धार विधायक नीना वर्मा ने वोट डाला।
8.19 बजे : वन विभाग में मतदान के लिए सुबह से लोगों की भीड़ देखने को मिली।
8.18 बजे : धार-महू संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गिरवाल ने किया मतदान। अपने गृहग्राम रूपाखेड़ा में बूथ क्रमांक 9 पर पत्नी के साथ पहुंचकर डाला वोट।

8.17 बजे : धार के नपा में आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लोग पहुंचे।
7.44 बजे : ग्राम कालीबावड़ी के पास रंदा में 1 घंटे से एवीएम मशीन हुई खराब। अब दूसरी मसीन से चालू करवाया मतदान।

7.33 बजे : चुनाव आयोग ने बूथ को सुंदर बनाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों द्वारा बूथ के सामने फटे हुए अंडरवियर डालकर महिलाओं को शर्मिंदा किया।
7.31 बजे गंगवानी मतदान केंद्र 257 में मतदान प्रारंभ

7.19 बजे : संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस एव जांच दल ने निरीक्षण किया।

7.13 बजे : पुलिस के साथ मतदान केंद्रों की व्यवस्था जानी।
7.12 : मतदान केंद्र पर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मोबाइल पर टाइमपास करते दिखे मतदाता।

7.11 बजे : सेक्टर प्रभारी के साथ जांच दल पहुंचा। बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को बैठने की व्यवस्थाओं को देखा।
7.05 बजे : अनारद मतदान केंद्र पर सुबह 6 बजे से लगी भीड़। 6 बजे से ही महिलाओं एव पुरुषों का आना शुरू। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पानी-छांव की व्यवस्था की गई।
सुबह 6 बजे हुआ मॉकपोल

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे मॉकपोल किया गया। प्रशासन द्वारा मतदान के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले में 1920 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। संसदीय क्षेत्र के डॉ. आंबेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र में 306 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें 25 आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं। आदर्श मतदान केंद्रों मेंं आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिले में 179 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिले में निर्वाचन के दौरान पर्यवेक्षण के लिए 176 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
कुल 15 लाख 28 हजार 773 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मिलाकर संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 8 4 हजार 847 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई गई।
दरबार और गिरवाल सहित सात उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

इस बार धार-महू लोकसभा सीट के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है। इनमें से तीन राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से, तीन अन्य दलों से व एक निर्दलीय शामिल हैं। भाजपा से छतरसिंह दरबार है, जो पूर्व में इसी क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस से दिनेश गिरवाल हैं, जो पहली मर्तबा चुनाव में हैं। गिरवाल लंबे समय से राजनीति में हैं, जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। इधर बहुजन समाज पार्टी से गुलसिंह कवचे भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि बहुजन मुक्ति पार्टी से कैलाश वसुनिया मैदान में हैं। इनके अलावा भारतीय अमृत पार्टी से मनीष डेविड, जनता कांग्रेस से रामचरण मालीवाड़ तथा निर्दलीय के रूप में दशरथ-भुवान उम्मीदवार हैं। कुल ७ उम्मीदवार सांसद बनने की उम्मीद के साथ मैदान पकड़े हुए हैं, जबकि रविवार को मतदान में इनके भाग्य का फैसला होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो