महिला दिवस ....खेतों में बोवनी करती है दुर्गा अनाज पकने पर ट्रैक्टर से खुद लाती है धार (देखे वीडियो)
पिता ने बेटी को नहीं आंका कम, उनके जाने के बाद लडक़ा बन दुर्गा संभाल रही है घर
धार
Published: March 07, 2022 08:42:09 pm
खेत पर काम करने के अलावा ट्रैक्टर में धान लेकर देलमी से धार का सफर भी करती, घर के काम भी निपटाती, पिता ने कभी नहीं किया भेदभाव
धार.
धार से लगभग पांच किमी दूर गांव देलमी है। इस गांव में दुर्गा जाधव अपनी मां कलाबाई के साथ रहती है। दुर्गा के कामों को देखकर बरबस ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि ये लडकी है। ये लडकों से भी बढकर काम कर रही है।
पिता सतीश राव जाधव की चार बेटियां है। बडी किरण,रंजना,दुर्गा,हेमा है। दुर्गा बताती है कि पिता ने चारों लडकियों को लडकों से कमनहीं आंका। जो काम लडके करते है वो सारे काम पिता ने सिखाए है। बाईक से लेकर ट्रैक्टर तक चलाना जाधव ने अपनी बेटियों को सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया है। दुर्गा ने बताया कि बचपन से वे पिता के साथ खेत पर जाकर काम करती थी। 10 साल पहले पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारी दुर्गा पर आ गई। दुर्गा हमेशा जिंस ,टी शर्ट में ही नजर आती है। दुर्गा की सारी बहनों की शादी हो गई है। वह गेहूं, चने की बोवनी से लेकर ट्रेक्टर में अनाज भरकर खुद धार आती है। दुर्गा घर के काम बाईक से धार आकर निपटाती है। दुर्गाका कहनाहै कि माता-पिता के संबल से वह लडकों के बराबर काम कर रही है। खेत में सुबह से लेकर देर शाम तक वह काम करती है। अभी वह चने निकाल रहीहै।
टोका भी गया लेकिन परिवार ने दिया संबल
दुर्गा का कहना है कि लडक़ों की तरह काम करते देख कर रिश्तेदारों ने टोंका भी था। उनकाकहना था कि लडकी , लडकों के काम नहीं कर सकती थी, लेकिन पिता-माता के सपोर्ट के चलते वह हर काम करते हुए घर की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी कर रही है।

महिला दिवस ....खेतों में बोवनी करती है दुर्गा अनाज पकने पर ट्रैक्टर से खुद लाती है धार (देखे वीडियो)
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
