धार

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव, पथराव में टीआई घायल, वाहन फूंके, दुकान लूटीं

तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है

धारMay 30, 2019 / 11:58 am

हुसैन अली

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव, पथराव में टीआई घायल, वाहन फूंके, दुकान लूटीं

बदनावर. बकरा बाजार इलाके में बुधवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पथराव में बदनावर टीआई सीबी सिंह व एक आरक्षक समेत नौ लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, बकरा बाजार में आरोपी आशिफ और शाहरुख ने लाखनसिंह जादौन के साथ मारपीट की। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। कचहरी चौक में एक मैजिक वाहन के कांच फोड़ दिए गए। बस स्टैंड पर फ्रूट और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी गई। बड़ी संख्या में लोग थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस बीच पुरानी स्टेट बैंक, आंबडेकर चौराहे पर भी लोगों के बीच पथराव होने लगा। इसके बाद कुछ लोग एक दुकान में तोडफ़ोड़ कर लूटपाट कर दी। इस दौरान तलवारबाजी भी हुई, जिसमें अशोक राठौर, विपिन गिरी, राजेंद्र सराफ, सुधीर पोरवाल सहित नौ घायल हुए हैं। सिर में गंभीर चोट लगने पर सुधीर को इंदौर रैफर किया गया है। एसपी बीरेंद्रसिंह और एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी द्विवेदी ने प्रशासन के अदेश पर वाहन से धारा १४४ लागू होने की घोषणा की।
शुरूआत में बल की कमी सामने आई

शुरुआत में पुलिस बल कम होने से स्थिति नियंत्रित करने में भी दिक्कत आई। जवाहर मार्ग का बड़ा हिस्सा पत्थरों से पट गया। इस दौरान तलवारबाजी भी हुई जिसमें अशोक राठौर, विपिन गिरी, राजेंद्र सराफ, सुधीर पोरवाल सहित आठ घायल हुए हैं। सिर में गंभीर चोट लगने पर सुधीर को इंदौर रैफर किया गया है। शहर के पुरानी कचहरी, मालीपुरा इलाका, आंबेडकर चौराहा, जवाहर मार्ग में दुकानों व घरों में पथराव हुए।
उपद्रवियों ने फोड़े सीसीटीवी कैमरे

बदमाशों ने दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी फोड़ दिए। पथराव के दौरान टीआई सीबी सिंह को चोट आई है। विवाद के बीच ही करीब 8 बजकर 20 मिनट पर लाइट गुल हो गई। 10 मिनट बाद बिजली आई। पौने नौ बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल बदनावर पहुंचा। दंगा विरोधी वज्र वाहन भी तैनत कर दिया गया है। एसपी बीरेंद्रसिंह और एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.