scriptगोताखोरों ने तलाशे सुराख | Divers explored hole | Patrika News

गोताखोरों ने तलाशे सुराख

locationधारPublished: Nov 10, 2016 11:26:00 pm

Submitted by:

Kamal Singh

दिलावरा तालाब में सुराख खोजकर किए बंद, रिसने लगा था तालाब  

photo

photo

धार. दिलावरा तालाब में सुराख हो गया था। नगर पालिका अमले ने पहले बोरी लगाकर बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को मुंबई के गोताखोरों को बुलाकर सुराख खोजकर बंद किए गए। ये काम गुरुवार अलसुबह से शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा।
इंजीनियर पीएस धार्वे ने बताया कि किसी ने गेट को स्कू्र से खोल दिया था। जब वे लगाने पहुंचे तो लगा नहीं। दिलावरा तालाब से पानी रिसने लगा था। पानी रिसाव को लेकर नगर पालिका की चिंताए बढऩे लगी थी। शुरुआती दौर में सुराखों को बोरी लगाकार बंद करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पता चला कि पाइप के पास पत्थर अड़ा हुआ है। जिसके चलते नगर पालिका ने गुरुवार को मुंबई से गोताखोर बुलाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी मौके पर मौजूद रही। धार्वे ने बताया कि तेज बारिश के चलते तालाब लबालब भर चुका है। साथ ही बारिश के चलते ढक्कन में समस्या आ गई थी। गोताखोरों ने तलाश किया तो अंदर पत्थर भी अड़ा हुआ मिला। गोताखोरों की मदद से प्लेट डालकर रिसाव को बंद किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो