scriptGold Rate : चांदी में तेजी, सोना के भाव नरम, जानिए क्या है आज के दाम | gold rate : gold price today in mp | Patrika News

Gold Rate : चांदी में तेजी, सोना के भाव नरम, जानिए क्या है आज के दाम

locationधारPublished: Mar 06, 2020 10:13:58 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

चांदी में तेजी, सोना के भाव नरम

gold_rate_in_mp.jpg

इंदौर/धार : सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा। कोरोना वायरस के चलते आवाक कम होने से और शादी के सीजन के चलते मांग बढ़ने से सोना और चांदी के दाम में तेजी आई है। सराफा बाजार मे शुक्रवार को सराफा बाजार खुलते ही चांदी के भाव में तेजी रही, जबकि सोने के भाव नरम रहे। 

सराफा बाजार में नकदी में सोना 43 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका, आरटीजीएस पर सोना 44 हजार 599 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी नकदी में 47175 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस पर चांदी 48590 रुपए प्रति किलो बिकी।

रतलाम सराफा : सोना कैडबरी 43150, स्टैंडर्ड 43335, जैवराती 42450 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी चौरसा 47000, टंच 47200 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 640 रुपए नग।

27 मार्च को बैंकों की हड़ताल

इधर, एक बार फिर होली के बाद 27 मार्च को बैंकों के महाविलय के विरोध में दो बैंक संगठनों ऑल इंडिया बैंक ऐंप्लॉयी असोसिएशन तथा ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 10 बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इससे पहले बैंक यूनियनों ने 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को वापस ले लिया था। इंडियन बैंक असोसिएशन के साथ सैलरी रीविजन को लेकर बातचीत नाकाम होने के बाद यूनियनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार ‘बड़े बैंक’ बनाने की मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मंत्रिमंडल ने विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और सरकार इन बैंकों के लगातार संपर्क में है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो