scriptजहाजमहल का स्वीमिंग पूल देख राज्यपाल ने जताया आश्चर्य | Governor's Mandu Round | Patrika News

जहाजमहल का स्वीमिंग पूल देख राज्यपाल ने जताया आश्चर्य

locationधारPublished: Sep 19, 2018 11:56:56 pm

Submitted by:

amit mandloi

दौरे के अंतिम दिन देखा शाही परिसर, राज्यपाल की डिमांड पर बनी गिलकी और ग्वारफली की सब्जी,
दौरे के आखिरी दिन जहाजमहल में खिंचवाए फोटो

राज्यपाल _ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

जहाजमहल का स्वीमिंग पूल देख राज्यपाल ने जताया आश्चर्य

धीरज चौधरी
मांडू. अपने दौरे के आखिरी दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शाही परिसर में जमकर सिंगल फोटो खिंचवाए। इसके बाद उनकी डिमांड पर विशेष रूप से गिलकी व ग्वालफली की सब्जी बनाई गई, जिसे उन्होंने खूब पसंद किया। राज्यपाल ने बुधवार सुबह 8 बजे तवेली महल से निकलकर शाही परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने जहाज महल और जल के उपयोग के बनाए गए प्राचीन प्रणाली को समझा। वहीं जहाज महल की छत पर बने भारत के पहले रूफ टॉप स्वीमिंग पूल को देख आश्चर्य जताया।
यहां से हिंडोला महल और चंपा बावड़ी, दिलावर खान मस्जिद, हमाम-ए नाहर झरोखा व अन्य स्मारकों व दरिया खां के मकबरे का भ्रमण भी किया।
सादा भोजन पसंद
राज्पाल को बुधवार सुबह 10.30 बजे मांडू से प्रस्थान करना था, लेकिन इसके पहले उन्होंने लंच की इच्छा जताई। दो दिन में आनंदी बेन को ऐतिहासिक नगरी के नैसर्गिक प्रेम ने काफी प्रभावित किया, जो जाने से पहले सादा भोजन करना चाहती थी। इसलिए उन्होंने सब्जियों में गिल्की और ग्वारफली की डिमांड की। सादी सब्जियों के साथ राज्यपाल ने भोजन का आनंद लिया। मांडू से जाने से पहले राज्यपाल ने सेवा में लगे कर्मचारियों का हाथ जोडक़र अभिवादन किया और धन्यवाद कह कर साथ में ग्रुप फोटो खिंचवाई। इस मौके पर उन्हें को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गाइड विश्वनाथ तिवारी का सम्मान कर वे मांडू से विदा हुई।
डॉ. नाहर सम्मानित
धार. राजेंद्र भवन बड़ा रावला में बुधवार को श्री श्वेतांबर सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में मुनिराज हितेषचंद्र विजय का 48 वां जन्मदिन मनाया गया। मुनिराज हितेषचंद्र विजय ने साध्वीजी किरणप्रभाश्रीजी की बेहतर चिकित्सा सेवा करने पर डॉ.दीपक नाहर को दादा गुरु का स्मृति प्रतीक चिह्न देकर सम्मान एवं बहुमान किया गया। इस अवसर पर त्रिस्तुतिक जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बाफना, चारथुई जैन समाज के अध्यक्ष वर्धमान सुराना और मालव केसरी चार्तुमास समिति अध्यक्ष अनिल छाजेड़ उपस्थित थे। संचालन मालव केसरी चार्तुमास समिति के सचिव दीपक बाफना ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो