scriptअनाज-तिलहन…मत पेटियों में बंद नई कार्यकारिणी का खाका | Grain-Oilseeds ... Do not Blocks New Executive Template | Patrika News

अनाज-तिलहन…मत पेटियों में बंद नई कार्यकारिणी का खाका

locationधारPublished: Jul 02, 2018 10:07:54 pm

दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक हुई वोटिंग, 264 में से 263 ने किया वोट

Voting till 12 noon from 5 pm, 263 out of 264 votes

Voting till 12 noon from 5 pm, 263 out of 264 votes

धार.
अनाज-तिलहन व्यापारी समिति की नई कार्यकारिणी का भविष्य मत पेटियों में बंद हो गया। इससे पहले रविवार को दोपहर १२ बजे नई कार्यकारिणी के लिए वोटिंग शुरू हुई, जो शाम ५ बजे तक चली। कुल २६४ वोट में से २६३ वोट पड़े, जबकि एक वोटर मितुल जैन किसी काम से बाहर होने के कारण वोट नहीं कर पाए।
बता दें कि २४ साल बाद समिति के लिए चुनाव की नौबत आई, जबकि इससे पहले के चुनाव के बजाय आपस में बैठकर मंडी व्यापारी नॉमिनेशन कर लेते थे। वोटिंग के दौरान कुछ हल्के मनमुटाव के साथ मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतों की गणना सहभोज के बाद शाम ७ बजे शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तज जारी थी। चुनाव अधिकारी अनंत अग्रवाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी की घोषणा रात ११ बजे की जाएगी और सभी निर्वाचित सदस्यों को तीन वर्षीय कार्यकाल के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
यूं होगा नई समिति का खाका
अनाज-तिलहन व्यापारी समिति में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, १ सचिव, १ सहसचिव, १ कोषाध्यक्ष तथा ९ कार्यकारिणी सदस्य होंगे। कुल मिलाकर ६ पदाधिकारियों के साथ १५ लोगों की नई कार्यकारिणी सोमवार से अस्तित्व में आ जाएगी।
बरसात के लिए टोटका…
गधे को मुक्तिधाम पर ७ बार उल्टा घुमाया
अमझेरा.
बारिश की लंबी खेंच से किसानों के माथे पर चिंता की लकरें उभर आई है। बरसात के लिए क्षेत्र में टोने टोटकों के साथ पूजा, अर्चना, मंदिर, मस्जिद का दौर चल पड़ा है। ऐसे ही रविवार को बरसात के लिए गधे को मुक्तिधाम पर ७ बार उल्टा घुमाया गया। मुक्तिधाम पर ले जाने से पहले नगर वासियों ने इसे फुलमाला पहनाकर खूब सजाया। इसके बाद नगर भ्रमण कराते हुए अमका झमका स्थित मुक्तिया ले जाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को गधे पर बैठाया गया। राम शर्मा ने बताया की इन्द्रदेवता को खुश करने के लिए गधे को घुमाने से वर्षा होती है। वहीं नगर मे रविवार को उज्जैनी भी मनाई गई। नगरजन परिवार समेत बाग, बगीचे, खेत, खलिहानों में इन्द्रदेवता को मनाने के लिए पुजा पाठ की तथा रसोई बनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो