scriptदीपदान से जगमगाए पवित्र कुंड और नदियां | Holy pools and rivers illuminated by lamp donation | Patrika News

दीपदान से जगमगाए पवित्र कुंड और नदियां

locationधारPublished: Nov 13, 2019 01:28:28 pm

Submitted by:

shyam awasthi

कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले

दीपदान से जगमगाए पवित्र कुंड और नदियां

कोटेश्वर कुंड में भगवान कोटेश्वर महादेव का दर्शन कर दीप दान किया

बदनावर. कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को नागेश्वर तीर्थ पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पवित्र कुंड में स्नान किया। सुहागिनों ने परिवार में शांति और कुआरी कन्याओं ने श्रेष्ठ वर की कामना के साथ जल में दीपदान किया। मंदिर में विराजित भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
महिलाओं ने पूरे कार्तिक माह में किए व्रत का उद्यापन किया। महिलाओं को बुलाकर उन्हें भोजन भी कराया। कार्तिक माह में भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं प्रतिदिन सूर्योदय के पूर्व तुलसी का पूजन करती हैं। प्रतिदिन एक कथा भी सुनती है। पूर्णिमा के दिन चातुर्मास काल भी समाप्त माना जाता है।
धूमधाम से मनाई
देव दिवाली
मनावर. ग्राम गुलाटी में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उक्त देव दिवाली पर्व पर अंबिका आश्रम बालीपुर धाम से ब्रह्मलीन संत गजानंद महाराज की पालकी भव्य रथ पर विराजित कर ग्राम गुलाटी लाई गई। रथ पर अंबिका आश्रम परम पूज्य संत योगेश जी महाराज वह सुधाकर जी महाराज विराजित थे।
इस दौरान पूरे ग्राम को विद्युत रोशनी के साथ ही दीप जलाए गए। दीपावली से भी ज्यादा उत्साह के साथ देव दिवाली पर्व पर पूरे ग्राम के प्रमुख मार्ग पर रंगोली बनाकर पालकी यात्रा का स्वागत किया गया एवं संत गजानन महाराज की पालकी की पूजा अर्चना की गई। पूरे ग्राम में भ्रमण के दौरान ढोल, ताशे, बैंड के आगे युवा एवं महिलाएं नृत्य करते हुए चलती हैं। इस दौरान पूरा ग्राम विद्युत रोशनी में से रोशन किया गया। ग्राम भ्रमण के बाद प्रमुख चौराहे पर पहुंचने के बाद पालकी की महाआरती की गई एवं प्रसादी वितरण की गई।
मेले में पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु
कोद. समीपस्थ तीर्थ एवं पर्यटक स्थल कोटेश्वर धाम पर जनपद पंचायत बदनावर व ग्राम पंचायत जलोदखेता के सहयोग से पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां हजारों की संख्या में आसपास क्षेत्र सहित दूरदराज से ग्रामीणों ने पहुंचकर बर्तन ,खिलौने ,मनहारी एवं अन्य सामग्री खरीदी। वहीं केले एवं सिंघाड़े की बिक्री खूब हुई।
इस अवसर पर यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु में पहुंचकर के कोटेश्वर कुंड में भगवान कोटेश्वर महादेव का दर्शन कर दीप दान किया। कहा जाता है कि दीपदान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।अच्छे वार की भी प्राप्ति होती है।वहीं महंत कैलाश भारती ,विष्णु भारती ,जीवन भारती ने बताया कि यहां पर वर्षों से दीपदान श्रद्धालुओं के द्वारा किया जाता है। कुंवारी कन्या यहां पर कुंड में दीपदान करने पहुंचती हैं। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के द्वारा हर आने जाने वाले की जानकारी ली जा रही है। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर पुलिस प्रशासन की बनी हुई। ग्राम रक्षा समिति के सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे हैं।आयोजन के अंतर्गत बुधवार को मेला प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निशा उज्जैनी ,तेजा लाल तेजा , अमित माथुर , शुभम स्वराज ,पंकज धुपंल , जितेंद्र संचालक पंकज जोशी हास्य कवि देवास सूत्रधार गोपाल धाकड़ बदनावर रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो