scriptधार नगर में पहली बार निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, लोगों ने खिंचा रथ | Jagannath Rath Yatra started for the first time in Dhar | Patrika News

धार नगर में पहली बार निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, लोगों ने खिंचा रथ

locationधारPublished: Jul 06, 2022 09:05:44 pm

Submitted by:

amit mandloi

– विधायक नीना वर्मा सहित अन्य लोग हुए यात्रा में शामिल- शहर के प्रमुख मार्गों पर यात्रा का हुआ स्वागत

धार नगर में पहली बार निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, लोगों ने खिंचा रथ

धार नगर में पहली बार निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, लोगों ने खिंचा रथ

धार. शहर में पहली बार भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। इस्कॉन मंदिर व श्री सावंरिया सेठ मंदिर अ_ारह महापुराण समिति द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत मंगलवार दोपहर 3.30 बजे मोतीबाग चौक से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा का नगरभर में लोगों ने स्वागत किया। जगन्नाथ यात्रा के लिए शहर के प्रमुख मार्गों को सजाया गया। श्रद्धालु यात्रा मार्ग को झाडू से पुखारते चल रहे थे। जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ का रथ हाथों से खिंचकर धर्मलाभ लिया।अभिभाषक संघ के सहसचिव सुमित कुमार यादव द्वारा बताया गया कि संपूर्ण धार जिला अभिभाषक संघ ने पावन जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजन की सराहना की।
यात्रा त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पहुंची

धार शहर भगवान धारनाथ रथ यात्रा का साक्षी पहली बार बना है। इससे पहले कभी इतिहास में ऐसा आयोजन शहर में नहीं हुआ। इस कारण यात्रा को लेकर हर कोई उत्सुक था। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा में विधायक नीना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, अशोक जैन आदि लोग शामिल थे। यात्रा में इस्कॉन प्रभारी आचार्य कृष्ण अर्चना दास सहित उनकी टीम ने रास्तेभर कृष्ण भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी। इससे यात्रा में शामिल महिलाएं-पुरुषों के कदम झूम उठे। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा त्रिमूर्ति नगर कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पहुंची। मंदिर पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही महाआरती की गई। यात्रा का नगरभर में प्रमुख स्थानों पर स्वागत किया। इस दौरान स्वयं प्रकाश सोनी, अशोक मनोहर जोशी, डॉ. अशोक शास्त्री, गोटू शुक्ला, ओमप्रकाश सोलंकी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
धार नगर में पहली बार निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, लोगों ने खिंचा रथ
धार नगर में पहली बार निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, लोगों ने खिंचा रथ
धार नगर में पहली बार निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, लोगों ने खिंचा रथ
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो