script

Last Sawan Monday, crowds gathered in temples

locationधारPublished: Aug 13, 2019 11:15:02 am

Submitted by:

sarvagya purohit

अंतिम सावन सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़

 अंतिम सावन सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़

अंतिम सावन सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़


– अलग-अलग स्वरूपों में बाबा का किया श्रृंगार
धार.
सावन मास को अंतिम सोमवार, भोलेनाथ का आकर्षित श्रृंगार, जयकारों लगाते हुए भक्तगण, बाबा भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक करते हुए लोग। यह सबकुछ देखने को मिला धारेश्वर मंदिर में।
सोमवार को सावन मास का अंतिम सोमवार होने के साथ ही सुबह से धारेश्वर मंदिर में भक्तगणों का तांता देखने को मिला। यहां पर बिल्वपत्र, दुग्ध, पुष्प लेकर लोगों ने बाबा धारनाथ का अभिषेक किया। यहां पर सुबह मंदिर में पंडि़तों द्वारा बाबा धारनाथ का अभिषेक किया गया। यहां भक्तगण बाबा धारनाथ के जयकारें लगाते हुए भी नजर आए। इसके साथ ही आरती की गई। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ मंदिर में ज्यादा देखने को मिली। यहां पर शाम को बाबा का आकर्षक श्रृंगार पंडि़तों द्वारा किया गया। यहां पर शाम को आरती के बाद प्रसादी का वितरण भी किया गया। इसके अलावा बलखंडी महादेव मंदिर, पाटीदार स्थित मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर भोलेनाथ का अलग-अलग स्वरूपों में आकर्षक श्रंृगार किया गया।
———-


माहेश्वरी महिला मंडल ने झूला उत्सव मनाया
धामनोद.
रविवार धामनोद माहेश्वरी महिला मंडल एवं सखी मंडल द्वारा व्यंकटेश बालाजी मंदिर में सावन का झूला उत्सव मनाया गया। इसमें भगवान तिरुपति बालाजी का श्रृंगार किया गया। साथ अद्भुत विष्णु भगवान की नाव में विराजमान शेष शैया का रूप देकर झूला बनाया गया। मौजूद महिला मंडल ने ठाकुर जी का झूला सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें समाज की महिलाओं द्वारा घर से आकर्षक भगवान के झुले बनाए गए। प्रथम पुरस्कार ज्योति आगीवाल ने जीता। जिन्होंने मोतियों से झूले को सजाया था। इस मौके पर पूरे मंदिर का आकर्षक श्रंृगार भी किया गया। बताया गया कि आगामी तीन दिनों तक यह श्रंृगार दर्शन के लिए यथावत रहेगा। जानकारी समाज के निलेश परवाल एंव महेश सोडानी ने दी।
———-
विशेष पूजा की
दौत्रिया.
गांव में स्थित जबरेश्रवर महादेव मंदिर पर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को विशेष पूजा और अभिषेक का दौर शाम तक चला। मंदिर के पुजारी शुभम उपाध्याय ने बताया कि शाम को छप्पन भोग लगाया जाएगा। महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण की जाएगी।
—————————–
आखरी सोमवार को 40 हजार भक्तों ने किया अभिषेक
कोद.
अति प्राचीन तीर्थ एवं पर्यटक स्थल कोटेश्वर धाम पर सावन माह के आखिरी सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर के भगवान कोटेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। आस पास क्षेत्र सहित दुर दराज से यहां पर भक्तों का आना सुबह से प्रारंभ हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा।वहीं महाकाल मित्र मंडल कोद द्वारा खीर का वितरण किया गया, जो शाम तक चला। इस अवसर पर दिनेश काका, राजाराम, कृष्णा पाटीदार, अमन पाटीदार आदि के साथ मे कोद कई सेवाभावी लोग उपस्थित थे।
————

ट्रेंडिंग वीडियो