गांव के बीचों बीच कुएं में तेंदुआ, कुत्ते के बच्चे का शिकार करने के लिए लंबी छलांग लगाने के दौरान गिर गया। ग्रामीणों को जानकारी तब हुई जब कुएं के आसपास कुत्तों का झुंड चिल्लाने लगा। इस दौरान गांव वालों ने तत्काल सरपंच को फोन पर जानकारी दी। ग्रामीणों ने सुबह से कुएं में रस्सी से बांध तेंदुए को बैठने की व्यवस्था की।
वहीं रात में पानी ठंडा होने के कारण तेंदुआ पानी में ठंड से ठिठुर रहा था। गांव वालों ने कई बार इस तेंदुए को कई पशुओं का शिकार करते हुए भी देखा है। गांव के आसपास पूरा क्षेत्र जंगल का है। एक महीने पहले भी इसी तेंदुए ने घर से बकरे का शिकार किया था।