script

शिकार व पानी की तलाश में आया तेंदुआ कुएं में गिरा

locationधारPublished: Apr 12, 2022 01:18:24 am

Submitted by:

shyam awasthi

वन विभाग ने रेस्क्यू कर तेंदुए को बाहर निकाला

शिकार व पानी की तलाश में आया तेंदुआ कुएं में गिरा

पिंजरे के कुएं के अंदर जाते ही तेंदुआ उसमें कैद हो गया।

बाग . सोमवार की सुबह समीप के ग्राम आगर में इंद्रा कॉलोनी के समीप एक खेत के कुएं में तेंदुआ गिर गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पंचायत मंत्री के माध्यम से वन विभाग को दी। बताया जाता है कि शिकार और पानी की तलाश में तेदुआ जंगल से गांव की ओर आ गया।
ग्राम आगर के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले कृषक निहाल सिंह अपने खेत मे सोया हुआ था। खेत मे खडी मक्का की फसल , सूखे पत्तों के बीच जब उसे जानवर की आहट सुनाई दी तो उसने सोचा कि मक्का की फसल खराब करने कोई जानवर आया है । यह देखने उठा कि उसे अपने समीप के कुएं में कुछ गिरने की छपाक से आवाज आई। निहाल ने बताया कि उसने जाकर देखा तो कोई जानवर कुएं में गिर गया। यह घटना आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। तेंदुए के कुएं में गिरने के बाद कृषक निहालसिंह ने अपने बेटे को बुलाया। जब दोनों पिता पुत्र ने कुएं के समीप जाकर देखा तो पाया कि तेंदुआ कुएं में बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा है। सुबह ग्रामीणों की भीड मौका स्थल पर पहुंच गई। कृषक निहालसिंह ने यह खबर ग्राम पंचायत के सचिव श्रीराम मंडलोई को दी जिसने वन विभाग को जानकारी दी।तब जाकर वन अमला भी वहां पहुंचा।वन विभाग ने तेंदुए का रेस्क्यू कर समीप के जंगल में छोड दिया।
आधे घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
बाग वन विभाग के रेंजर संतोष चौहान ने बताया कि सुबह 7 बजे तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद सुबह 8 बजे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पिंजरे को कुएं के अंदर डाला गया। पिंजरे के कुएं के अंदर जाते ही तेंदुआ उसमें कैद हो गया। पिंजरे में कैद तेंदुए को पिकअप वाहन में रखकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन बाद समीप के जंगल मे छोड दिया गया। रेंजर चौहान ने बताया कि दो वर्ष की मादा तेंदुआ थी।

ट्रेंडिंग वीडियो