scriptरिश्वत की दूसरी किश्त लेेने के पहले गायब हुआ कर्मचारी,पहले लिए थे पांच हजार | Lokayukta registered a case in Dhar | Patrika News

रिश्वत की दूसरी किश्त लेेने के पहले गायब हुआ कर्मचारी,पहले लिए थे पांच हजार

locationधारPublished: Aug 18, 2022 08:39:53 pm

Submitted by:

amit mandloi

लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया

रिश्वत की दूसरी किश्त लेेने के पहले गायब हुआ कर्मचारी,पहले लिए थे पांच हजार

रिश्वत की दूसरी किश्त लेेने के पहले गायब हुआ कर्मचारी,पहले लिए थे पांच हजार

धार. कृषि उपज मंडी धार में व्यापारी की आईडी चालू करने के लिए १५ हजार रुपए की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में व्यापारी ने लोकायुक्त को शिकायत की। इस पर लोकायुक्त पुलिस गुरुवार को धार मंडी ऑफिस पहुंची और ट्रैप की कार्रवाई करने के लिए जाल बिछाया। संबंधित कर्मचारी को लोकायुक्त की कार्रवाई की भनक लगने के कारण आरोपी मौके से भाग निकला। हालांकि लोकायुक्त ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-७ के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे है।
5 हजार रुपए ले लिए थे

लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र रणदा ने मंडी व्यापारी रोहित जैन से अनाज की गाड़ी पास कराने के लिए रुपए की डिमांड की थी। रुपए देने तक लाइसेंस की खरीदी-बिक्री आईडी भी ब्लॉक कर दी। चालू करने के लिए १५ हजार रुपए की डिमांड की थी। इस पर व्यापारी जैन ने लोकायुक्त को इसकी दे दी थी। गुरुवार को लोकायुक्त इंदौर की टीम मंडी पहुंची थी। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि व्यापारी रोहित जैन निवासी शांतिकुंज कॉलोनी धार द्वारा शिकायत की गई थी। इसमें सहायक उप निरीक्षण रणदा ने 15 हजार रुपए की डिमांड की थी। रणदा ने पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपए ले लिए थे, जबकि १० हजार रुपए गुरुवार को लेने की बात तय हुई थी।
इस पर व्यापारी जैन की शिकायत दर्ज कर लोकायुक्त गुरुवार को धार पहुंची और ट्रैप करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन रणदा को इस बात की भनक लग गई और रणदा तय स्थान पर रुपए लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-७ के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस आरोपी रणदा की गिरफ्तारी भी करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो