धार

गोद लिए स्कूल में डाक्यूमेंट्री बनाई

सफलता की कहानी- मावि आंबापाड़ा एवं प्रावि मौसार स्कूल को लिया था एसडीएम एवं सीईओ ने गोद

धारFeb 17, 2020 / 01:09 am

shyam awasthi

एसडीएम नेहा साहु ने स्कूल को गोद लिया और स्कूल में गतिविधियां संचालित कराई

बदनावर. शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अफसरों को स्कूल गोद देकर उनके सुधार के प्रयासो में सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। बदनावर विकासखंड में 12 मावि एवं इतने ही प्रावि का चयन किया गया था। एसडीएम नेहा साहु ने मावि आंबापाड़ा एवं सीईओ जनपद तीजा पंवार ने प्रावि मौसार गोद लिया था, जहां अफसरों ने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर बेहतर मार्गदर्शन के जरिए स्कूल में गतिविधियों को संचालित कराई।
भौतिक संरचनाओं को भी मूर्त रूप देने का अभिनव प्रयास किया। यही वजह रही कि राज्य शिक्षा केंद्र ने इन दो स्कूलों का चयन कर उनकी सफलता की कहानी पर डाक्यूमेंट्री तैयार कराई। जिसे अफसरों के प्रयास, स्कूली स्टॉफ की मेहनत और छात्रों की पढ़ाई के प्रति लगन को प्रदर्शित किया जाएगा। शिक्षा में नवाचार, रोचक शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षा, सहायक शिक्षण सामग्री का उपयोग के जरिए शिक्षा देने के उपक्रम को डाक्यूमेंट्री के माध्यम से अन्य सकूलो में दिखाया जाएगा, जिससे शैक्षणिक वातावरण सुधरने में मदद मिल सकेगी।
मावि आंबापाड़ा एसडीएम ने लिया गोद
एसडीएम नेहा साहु ने स्कूल को गोद लिया और स्कूल में गतिविधियां संचालित कराई। भौतिक संरचनाओं को डेेवलप करने की योजना तैयार की। स्कूल में दरवाजे, खिड़कियां, छत एवं दीवारों को व्यवस्थित कराया। प्रावि मौसार जनपद सीईओ तीजा पंवार ने स्कूल गोद लिया। शैक्षणिक स्तर में नवाचार का उपयोग कर सहायक सामग्री से स्कूल को सजाया। बैटरी एवं वायफाय के बंदोबस्त कराए, चैनल गेट एवं शू स्टैंड भी बनवाए। स्कूल में प्रोजेक्टर एवं फर्नीचर भी उपलब्ध कराया।
फर्राटेदार अंग्रेजी में कविता
डाक्यूमेंट्री बनने के दौरान छात्रों ने कविता, कहानी सुनाई, कक्षा पहली के छात्र ने तो अंग्रेजी में कविता सुनाई। छात्रों ने गणित की आकृतियां और जोड़-घटाव भी बेबाक तरीके से किए। छात्रों को गायन कला में भी पारंगत किया जा रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.