script

प्रेमी के साथ भागी पत्नी, दोनों को पेड़ से बांधा किया यह हाल, VIDEO

locationधारPublished: May 17, 2019 10:19:58 am

Submitted by:

Manish Gite

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागकर शादी करने पर मध्यप्रदेश में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पूर्व पति ने पत्नी और प्रेमी को बुलाया और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा, इसका वीडियो भी वायरल हुआ है…।

CRIME

 

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला सामने आया है। एक युवक और दो महिलाओं को पेड़ से बांध दिया गया और बेरहमी से पिटाई होती रही। लोग वीडियो बनाते रहे और देखते रहे। मामला धार शहर के मध्य में स्थित अर्जुन कॉलोनी का है, जहां खुलकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं।


धार में मुकेश की पत्नी उसे छोड़कर चले गई। वो अपने प्रेमी रवि के साथ भाग गई और उसने शादी रचा ली। जब यह बात उसके पति मुकेश को पता चली तो वो आगबबूला हो गया। इसके बाद मुकेश ने दूसरे पति को समझौता करने के लिए धार बुलाया। रवि के दोस्त और उनकी पत्नियां भी अर्जुन कॉलोनी पहुंच गए थे। इसी दौरान गुस्साए मुकेश और उसके परिजनों ने बातचीत न करते हुए रवि को और उसके दोस्त की पत्नियों को पेड़ से बांध दिया और डंडों से पीटने लगे। इस दौरान जमकर पत्थरों से भी हमला किया गया।


युवक पर एक विवाहित महिला को घर से भगाने का आरोप है। इसके बाद ग्रामीणों ने युवक और उसकी दो महिला रिश्तेदारों की पेड़ में बांधकर पिटाई की है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक रिश्तेदार नाबालिग है। पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मुताबिक इस घटना के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्‍य लोगों की तलाश जारी है।

 

9 लोगों को बनाया आरोपी
पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे तीनों को छुड़ा लिया। आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं और अभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल है, जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो