scriptपिता ने मां के चेहरे पर चाकू मारा, मासूम बेटी ने सडक़ से कागज उठाया और रोते-रोते हवा करती रही | man attack her wife with knief on road, daughter cry and take help | Patrika News

पिता ने मां के चेहरे पर चाकू मारा, मासूम बेटी ने सडक़ से कागज उठाया और रोते-रोते हवा करती रही

locationधारPublished: Nov 27, 2019 02:52:13 pm

पिता के घर गई पत्नी तो गुस्साया पति रास्ते भर पीटता रहा
लोगों की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के जवान ने की घायल महिला की मदद
पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

fdfd

fdfd

धार. ससुराल नहीं आने को लेकर एक गुस्साए पति अपनी पत्नी को रास्तेभर मारता-पीटता अपने घर धार लेकर आया। जब पत्नी चौराहे पर उतरी तो उसका पति उसे डरा धमका रहा था। उसने पत्नी के चेहरे पर चाकू मार दिया। महिला को खून में देखकर लोगों ने चौराहे पर खड़े ट्रैफिक जवान को बुलाया। महिला बेहोश हो गई तो मासूम बेटी रोते-रोते कागज से हवा करती रही। ट्रैफिक जवान ने एंबुलेंस व थाने पर सूचना की। इस दौरान रास्ते में सीएसपी की गाड़ी आई। इसी गाड़ी में घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान पति को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने अस्पताल से पति को थाने भेज दिया।
पिता ने मां के चेहरे पर चाकू मारा, मासूम बेटी ने सडक़ से कागज उठाया और रोते-रोते हवा करती रही
चार महीने से नहीं लौटी थी

जमुना पति मूलचंद अपने पीहर उटावद चली गई थी। चार महीने से अधिक समय से पत्नी जमुना के नहीं आने से पति मूलचंद काफी नाराज था। उसे लेने के लिए वह उटावद अपने सुसराल पहुंचा और वहां से जमुना को पीटते-पीटते धार लेकर पहुंचा। त्रिमूर्ति चौराहे पर जमुना बस से पुलिस में रिपोर्ट करवाने के लिए उतरी तो मूलचंद भी उतर गया। त्रिमूर्ति चौराहे पर कुछ लोगों ने जमुना के सिर और चेहरे से खून गिरता देखा तो ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी।
पिता ने मां के चेहरे पर चाकू मारा, मासूम बेटी ने सडक़ से कागज उठाया और रोते-रोते हवा करती रही
खून बहने से बेहोश हो गई महिला

लोगों ने मूलचंद से कारण पूछा तो उसने कहा कि पिछले छह महीने मेरी पत्नी जमुना मेरे साथ नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी पहुंचा। इस दौरान पति मूलचंद को लोगों व पुलिसकर्मी ने अलग किया। खून बहने से महिला बहोश हो गई। इस बीच मां के चेहरे पर घाव देखकर बेटी नंदिनी मायूस हो गई। मां को दर्द से राहत देने के लिए उसने सडक़ से कागज उठाकर घाव की जलन से राहत देने के लिए हवा करती रही। मार्ग से जब सीएसपी का वाहन गुजरा तो उसी वाहन में घायल हुई महिला जमुना व उसके पति को बैठाया। पहले वाहन जिला अस्पताल पहुंचा जहां महिला का उपचार किया। इसके बाद पति मूलचंद को नौगांव थाने भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो