scriptManawar Assembly Seat: BJP won this seat in the 1990 elections. | कांग्रेस के गढ़ में सिर्फ 4 बार ही खिला 'कमल', 1990 में पहली बार चखा था 'जीत का स्वाद' | Patrika News

कांग्रेस के गढ़ में सिर्फ 4 बार ही खिला 'कमल', 1990 में पहली बार चखा था 'जीत का स्वाद'

locationधारPublished: Oct 15, 2023 12:43:09 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

धार। प्रदेश में धार जिले की अलग ही राजनीतिक पहचान है। मनावर विधानसभा सीट भी आरक्षित सीट है। इस सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा है। कभी इस सीट पर बीजेपी लगातार 3 बार चुनाव जीत चुकी है। मनावर सीट के राजनीतिक इतिहास को देखें तो इस सीट पर 1990 के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली।

capture_2.png
mp election 2023

1993 में यह सीट कांग्रेस के पास चली गई। 1998 में भी यह सीट कांग्रेस के पास ही बरकरार रही, लेकिन 2003 के चुनाव में बीजेपी ने जीत का स्वाद चखा। रंजना बघेल यहां से विधायक बनीं। सीट पर एसटी समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। यहां पर कांग्रेस व बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होती है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.