scriptव्यापारी और किसान के विवाद को सुलझाने में लगा मंडी प्रशासन | Market administration engaged in resolving the dispute between busines | Patrika News

व्यापारी और किसान के विवाद को सुलझाने में लगा मंडी प्रशासन

locationधारPublished: Jul 29, 2020 12:12:08 am

Submitted by:

shyam awasthi

हम्माली के बात को लेकर विवाद के मामले हुई बैठक

व्यापारी और किसान के विवाद को सुलझाने में लगा मंडी प्रशासन

बैठक में उपस्थित किसान, व्यापारी व अधिकारी। बैठक में स्पष्ट निर्णय तो नहीं निकल पाया किंतु व्यापारी व भारतीय किसान संघ के लोगों ने जल्द ही निराकरण की बात कही।

धामनोद , वैसे तो मंडी में आए दिन किसान और व्यापारियों के बीच विवाद होता रहता था लेकिन कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष बहुत ही कम विवाद हुए। हालांकि व्यापारी और किसान आपसी सामंजस्य स्थापित कर मंडी के प्रतिनिधियों के माध्यम से विवाद को सुलझा भी लेते हैं। अब हाल में ही एक विवाद के चलते नीलामी कार्य बंद पड़ा है।
कृषि उपज मंडी में किसान संघ व व्यापारी सहित मंडी प्रशासन के बीच हम्माली के बात को लेकर चल रहे विवाद के मामले अहम बैठक हुई। विगत विगत 6 दिनों से इसी विवाद के चलते नीलामी कार्य बंद पड़ा हुआ है। 2 से 3 घंटे चली इस बैठक में धरमपुरी तहसीलदार भी मौजूद रहे। हालांकि बैठक में स्पष्ट निर्णय तो नहीं निकल पाया किंतु व्यापारी व भारतीय किसान संघ के लोगों ने जल्द ही निराकरण की बात कही।
बैठक में मुख्य रूप से फ्लैट पर तुलाई करने पर किसान को तुलाई नहीं देनी है। वहीं हाइड्रोलिक वाहन को हम्माली नहीं देनी है। इसके अलावा अन्य बातों पर भी चर्चा हुई। कुछ व्यापारियों ने कांटा नहीं होने की बात भी बताई। व्यापारियों ने बताया कि व्यापार हमेशा करना है किसानों से मिलजुल कर ही करना है। ऐसे में किसी बात को लेकर मनमुटाव या विवाद की स्थिति निर्मित न हो। इस मसले को हल करने के लिए सभी लोग बैठे थे, जल्द ही निर्णय निकलेगा।
भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष ने बताया कि व्यापारी और किसान एक दूसरे के पूरक है। मिलजुल कर काम करना है। जल्द ही बीच का रास्ता निकाल कर निराकरण जल्द होगा। मंडी सचिव एलडी सुखवानी ने बताया कि ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करना हैष इस मामले में किसान संघ तैयार है। जल्द ही निर्णय निकलेगा। किसान संघ ने बताया कि किसान से हम्माली और तुलाई लेने का कोई औचित्य भी नहीं है। इस प्रथा को खत्म कर देना चाहिए इसी में किसान का हित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो