scriptमेरा धामनोद व्हाट्सएप ग्रुप पतंग पर लिखकर आसमान में उड़ाई | Mera Dhamnod flew into the sky by writing on WhatsApp group kite | Patrika News

मेरा धामनोद व्हाट्सएप ग्रुप पतंग पर लिखकर आसमान में उड़ाई

locationधारPublished: Jan 15, 2020 06:39:19 pm

Submitted by:

shyam awasthi

मकर संक्रांति का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया

मेरा धामनोद व्हाट्सएप ग्रुप पतंग पर लिखकर आसमान में उड़ाई

ब्राह्मण भोजन कराते माहेश्वरी समाज जन

धामनोद. मकर संक्रांति का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। उल्लेखनीय है कि नगर में मेरा धामनोद व्हाट्सएप्प ग्रुप के नाम से एक ग्रुप बनाया गया हुआ है, जिसमें समाज सेवा एवं नगर उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए जाते हैं। यह ग्रुप पिछले 3 वर्षों से नगर में चल रहा है। शासकीय अधिकारियों, अन्य समाजसेवी लोगों को इस ग्रुप में जोडक़र यदि कोई नगर से जुड़ी समस्या हो तो उसका हल करने के लिए यह ग्रुप सदैव सकारात्मक पहल करता है तथा हर संभव कोशिश कर समस्याओं का हल इस ग्रुप के माध्यम से जल्द किया जाता है। इसी तारतम्य में मकर संक्रांति के दिन दो बालिका मोक्षी एंव गौरवी ने छत पर पतंग पर मेरा धामनोद व्हाट्सएप ग्रुप लिखकर पतंग उड़ाई जो आकर्षण का केंद्र रही।
बुधवार का मकर संक्रांति को लेकर सुबह से ही श्रृद्वालुओं का आना नर्मदा तट खलघाट पर शुरू हो गया था। ठंड होने के बावजूद भी लोग नर्मदा में स्नान करते रहे। श्रद्वालुओं ने दोपहर दो बजे बाद भी स्नान किया। वहीं शहर में दोपहर बाद आसपास के जिलों से भी स्नानार्थियों का मुख्य नर्मदा घाट पर आना शुरू हो गया था। नगर में भी संक्रांति पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया। बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे, जिसमें बड़े बुजुर्ग भी शामिल हुए. वहीं दान पुण्य का सिलसिला भी पूरे दिनभर चलता रहा। मंडी रोड पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पोहे जलेबी का नाश्ता सामूहिक रूप से करवाया गया। वहीं माहेश्वरी समाज के द्वारा ब्राह्मण भोजन का आयोजन भी किया गया। माहेश्वरी धर्मशाला में सभी समाज जन एकत्रित हुए तथा नगर के ब्राह्मणों को भोजन करवाया। दान पुण्य का सिलसिला पूरे दिन नगर में चलता रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो