scriptहायर सेकंडरी की 14 हजार, हाई स्कूल की43 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ | Mp bord Exam | Patrika News

हायर सेकंडरी की 14 हजार, हाई स्कूल की43 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ

locationधारPublished: Mar 28, 2019 12:47:29 am

Submitted by:

amit mandloi

पहले चरण में 2 लाख से अधिक पुस्तिकाएं आईं

utrkrishat school Dhar

valutation by teachers

धार. माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र द्वारा जिले का नोडल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा १०वीं और १२वीं की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 10वीं की 1 लाख 55 हजार 529 और हायर सेकंडरी की 52 हजार 960 उत्तर पुस्तिका जांचने का लक्ष्य दिया गया है। उत्कृष्ट विद्यालय में 20 मार्च से प्रथम चरण के तहत हाई स्कूल व हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। अभी तक हाई स्कूल की 43 हजार616 और हायर सेकंडरी में 14 हजार 937उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पहला चरण ६ अप्रैल तक चलेगा और ६ अप्रैल से दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा।
इनकी आई उत्तर पुस्तिका
विद्यालय में हायर सेकंडरी की विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी सामान्य, भौतिक शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, इतिहास, एलीमेंट ऑफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स, गृह प्रबंध, पोषण, वस्त्र, हिन्दी सामान्य और संस्कृत सामान्य विषय की उत्तर पुस्तिका जांची जा रही है। हायर सेकंडरी की उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए 139 शिक्षक लगे हुए हैं। हाई स्कूल की संस्कृत, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी (सामान्य) और सामाजिक विज्ञापन की उत्तर पुस्तिकाएं 411 शिक्षकों द्वारा जांची जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो