scriptपूर्व केंद्रीय मंत्री के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पाजिटिव | Now Congress President Corona positive after former Union Minister | Patrika News

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पाजिटिव

locationधारPublished: Jul 09, 2020 04:57:48 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

-बदनावर की सभा में पूर्व सीएम के साथ थे गौतम, रैली के बाद कानवन थाने भी गए थे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पाजिटिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष कोरोना पाजिटिव

धार.
पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक बालमुकुंदसिंह गौतम की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनकी रिपोर्ट पाजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा हुआ है। गौतम बदनावर में हुई पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा में शामिल हुए थे। यहां पर हजारों कार्यकर्ता थे, वहीं मंच पर कई विधायक भी मौजूद थे। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य विभाग को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौतम के पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। इसके बाद जिलाध्यक्ष गौतम को इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए रैफर किया गया है।
इधर गौतम के बेहद करीबी माने जाने वाले व घर के सदस्यों को हाईरिस्क में मानकर करीब 16 लोगों को होम क्वॉरंटीन किया गया है। शुक्रवार को इनकी सैंपलिंग होगी। गौतम 8 जुलाई बुधवार को स्वेच्छा से जिला अस्पताल से सैंपल करवाने पहुंचे थे। जिला अस्पताल में गौतम की सैंपलिंग हुई। इसकी रिपोर्ट गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे पॉजिटिव आई है। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ संजय भंडारी ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष गौतम की हालत स्थिर है।
रैली के बाद बिगड़ी तबीयत

गौरतलब है कि जिलाध्क्ष गौतम लॉकडाउन से ही बदनावर चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है। लगातार बदनावर में बैठकें और दौरे चल रहे थे। 7 जुलाई मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ की सभा बदनावर में हुई। इसमें भी जिलाध्यक्ष गौतम व उनकी पूरी टीम सभा में सक्रिय थी। गौतम खुद मंच पर थे। इस कारण स्वास्थ्य विभाग को चिंता है कि जिले के कई वीआईपी पर संक्रमण का खतरा आ सकता है। इसलिए संपर्क में आने वालों की लिस्टिंग की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो