scriptजपं अध्यक्ष.सरपंच में ओबीसी वर्ग नहीं कर सकेगा दावेदारी 674 पंचायतों के पंच में भी नहीं रहेगी भागीदारी | OBC class will not be able to claim in JP President. Sarpanch | Patrika News

जपं अध्यक्ष.सरपंच में ओबीसी वर्ग नहीं कर सकेगा दावेदारी 674 पंचायतों के पंच में भी नहीं रहेगी भागीदारी

locationधारPublished: May 28, 2022 08:34:11 pm

Submitted by:

amit mandloi

पंचायत चुनाव.2022 . सिर्फ बदनावर में 145 पंच के पद ओबीसी के लिए आरक्षितए इनमें 86 पद ओबीसी महिला को मिलेंगे. कल से शुरू होगी नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया. जपं व सरपंच के जनपद में व जिपं सदस्य के धार जिला मुख्यालय पर जमा होंगे फार्म

जपं अध्यक्ष.सरपंच में ओबीसी वर्ग नहीं कर सकेगा दावेदारी 674 पंचायतों के पंच में भी नहीं रहेगी भागीदारी

जपं अध्यक्ष.सरपंच में ओबीसी वर्ग नहीं कर सकेगा दावेदारी 674 पंचायतों के पंच में भी नहीं रहेगी भागीदारी


धार
नवतपा में इस बार पारे ने राहत दी तो दूसरी तरफ चुनावी सरगर्मी ने ग्रामीण अंचलों में हलचल पैदा कर दी है। सोमवार से नाम निर्देशन पत्र जमा होने के साथ.साथ ही चौपालों पर चुनावी चर्चा का माहौल देखने को मिलेगा। जिस ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिलाने के लिए पांच माह पूर्व ऐनवक्त पर चुनाव रद्द कर दिए। उन्हें इस बार पंचायत चुनाव से पूरी तरह बाहर का रास्ता दिखा गया। आदिवासी बाहुल्य जिला होने के कारण धार जिले में सरपंचए जपं व जिपं सदस्य व अध्यक्ष पद की दौड़ में ओबीसी वर्ग वैसे ही बाहर रहता है। लेकिन इस बार एक लौते पंच के रूप में प्रतिनिधित्व का मौका भी ओबीसी वर्ग को नहीं मिलेगा। 12 जनपद क्षेत्रों में पंच के पद में भी ओबीसी वर्ग आबादी के मान से हुए आरक्षण के चलते बाहर हो गया। सामान्य क्षेत्र बदनावर में ही 145 पंच के पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो पाए हैए जहां ओबीसी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार पंच के लिए दावेदारी कर सकेंगे। इनमें से 86 पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए है।
आरक्षण के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी बात रखी। खासतौर पर युवाओं का विरोध देखने को मिला। ओबीसी वर्ग को पंचायत चुनाव में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर कई युवाओं ने पीआरओ धार द्वारा डाली गई आरक्षण की वर्तमान स्थिति की पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी बात कमेंट कर जाहिर की।
जिले में आरक्षण की स्थिति
जिला पंचायत सदस्य
. 28 कुल सीट।
. 2 एससी के लिए आरक्षित।
. 1 एससी महिला के लिए रहेगी।
. 18 एसटी के लिए आरक्षित।
. 9 एसटी वर्ग की महिला के लिए रहेगी।
. 8 सीट सामान्य के लिए रहेगी।
. 4 सीट पर सामान्य महिला के लिए आरक्षित।
जनपद पंचायत अध्यक्ष

. 13 कुल सीट।
. 12 सीट एसटी के लिए आरक्षित।
. 5 सीट एसटी महिला के लिए रहेगी।
. 1 सीट सामान्य महिला आरक्षित।

सरपंच

. 763 कुल सरपंच पद।
. 709 एसटी के लिए आरक्षित।
. 359 एसटी महिलाओं के लिए रहेंगे।
. 44 सामान्य के लिए आरक्षित।
. 22 सामान्य महिला के लिए आरक्षित।
. 10 एससी वर्ग के लिए आरक्षित।
. 5 एससी महिला के लिए रहेंगे।
जनपद पंचायत सदस्य

. 249 कुल सीट।
. 168 एसटी के लिए आरक्षित।
. 88 एसटी महिला के लिए रहेगी।
. 64 सामान्य सीट रहेगी।
. 35 सामान्य महिला के लिए आरक्षित।
. 17 एससी के लिए रहेगी।
. 12 एससी महिला के लिए आरक्षित।
पंच

. 11295 कुल पद।
. 8242 एसटी के लिए आरक्षित।
. 4290 एसटी महिला के रहेंगे।
. 696 एससी के लिए आरक्षित।
. 453 एससी महिला के रहेंगे।
. 2212 सामान्य के लिए आरक्षित।
. 463 सामान्य महिला के रहेंगे।
. 145 ओबीसी के लिए आरक्षित।
. 86 ओबीसी महिला के रहेंगे।
नाम निर्देशन प्रक्रिया कल से

जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा है। लेकिन नाम निर्देशन प्रक्रिया तीनों चरणों के लिए एक साथ होगी। इसकी शुरूआत सोमवार 30 मई से होने जा रही है। जिपं सदस्य के फार्म धार मुख्यालय पर जमा होंगे। जबकि ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत के फार्म जमा करने के लिए जनपदों में व्यवस्था होगी। फार्म के साथ जिपं सदस्य को 8 हजारए जपं सदस्य को 4 हजारए सरपंच को 2 हजार व पंच को 400 रुपए जमा करना होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो