scriptपत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण | Patrika Amrit Abhiyan social workers distributed the flag | Patrika News

पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण

locationधारPublished: Aug 11, 2022 08:10:47 pm

Submitted by:

amit mandloi

राहगीरों को बैज भी लगाए, क्लब ने की पत्रिका अभियान की सराहना

पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण

पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण

धार.

पत्रिका अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को घोडा चौपाटी पर तिरंगा वितरण किया। साथ ही राहगीरों को बैज भी लगाए। इस दौरान रोटरी क्लब मेन के सदस्य मौजूद रहे। अभियान में पुलिस औरनगर पालिका का सहयोग रहा।
उत्साह से थामा तिरंगा और लगाया नारा

समाजसेवियों ने झंडों का वितरण किया। पहले राहगीरों को बैज लगाए उसके बाद उन्हें तिरंगा सौंपा। इस दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। क्लब के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि पत्रिका ने हमेशा से जनसरोकार के क्षेत्र में काम किया है जो बेहतर है। इस दौरान डा अनिल गंगवाल,दीपक गुप्ता, अमित विजयर्वीय , संजय लुहाडिया, सत्यशीलराव पंवार अभियान में शामिल रहे।
संगोष्ठी आज
पत्रिका अभियान के तहत शुक्रवार को पानी बचाने को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन उत्कृष्ट स्कूल में दोपहर 12.30 बजे होगा। संगोष्ठी में विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर डा पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रतापसिंह शामिल होंगे। स्कूल प्राचार्य अमिता वाजपेयी,डा श्रीकांत द्विवेदी और अभय किरकिरे भी मौजूद रहेंगे।
सीएमओ ने किया पौधारोपण, लिया हजारों पौधे रोपने का संकल्प
पत्रिका अमृत अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय के पास स्थित नगर पालिका के बगीचे में पौधारोपण किया गया। रोपण मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने किया।
शुक्ला अपनी टीम के साथ बगीचे में पहुंचे। यहां पर फूलदार और फलदार पौधों कारोपण किया। शुक्ला ने बताया कि बुधवार को रोपण के बाद अब हर वार्ड में हजारों पौधों का रोपण किया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका टीम मौजूद रही।
अभियान की सराहना की

शुक्ला ने पत्रिका अभियान की सराहना की। उन्होंने बताया कि पत्रिका समाचार प्रकाशन के अलावा सामाजिक सरोकार के अभियान चलाता है जो अनुकरणीय है। पूर्व में भी पत्रिका द्वारा चलाए अमृतम जलम अभियान में शुक्ला और उनकी पूरी टीम ने सफाई कार्य में योगदान दिया था। साथ ही शुक्ला ने लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण के अलावा तिरंगा लहराने की अपील की है।
पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण
पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण
पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण
पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण
पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण
पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण
पत्रिका अमृत अभियान समाजसेवियों ने किया तिरंगे का वितरण
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो