खेल को सकारात्मक सोच के साथ खेल भावना से खेलें
विधायक कप में विधायक डॉ. अलावा ने किया खिलाडिय़ों को संबोधित
धार
Published: March 21, 2022 11:44:21 pm
मनावर. शहर में विधायक कप के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें पुरुष वर्ग से मोदकानापुर व महिला वर्ग से जलखा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार पुरुष एवं महिला खिलाडिय़ों को प्रदान किए। साथ ही टीमों को प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ सभी खिलाडिय़ों को 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. हीरालाल अलावा थे। विशेष अतिथि ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सोलंकी, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह पिपरीमान थे। अध्यक्षता टीआइ नीरज बिरथरे ने की। नायब तहसीलदार नेहा शाह, एसआय जितेंद्र बघेल उपस्थित थे। डॉ. अलावा ने कहा कि खेल को सकारात्मक सोच तरह खेलने की भावना से खेला जाना चाहिए, चूंकि खेल तो हार और जीत का होता है। आप सभी टैलेंटेड खिलाडिय़ों को अपने अच्छे प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए अपने जज्बे को बनाए रखना चाहिए, संघर्ष ही सफलता की सीढ़ी है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह पिपरीमान व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सोलंकी ने भी संबोधित किया। टीआइ बिरथरे ने सभी खिलाडिय़ों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। अतिथियों ने टी-शर्ट का भी विमोचन किया। इस मौके पर देवेंद्रसिंह मंडलोई, राकेश मंडलोई, करणसिंह दरबार, नरेंद्र जायसवाल, इकबाल कुरैशी, साबू अगवान, अयाज अगवान, सुनील स्टार, प्रेम मौर्य, विजय चौहान आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 11 टीमें, महिला वर्ग में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मनावर विधानसभा के सभी व्यायाम शिक्षक जगदीश पाटीदार, इंदर सिंह डोडवे, दौलतसिंह चौहान, छोटू सिंह, राम सिंह रावत, असीम ठाकुर, करण चौहान, शोभा रावत, गोपाल सिंह निगवाल, नानूराम रावत ने कबड्डी प्रतियोगिता में अंपायर से लेकर स्कोरशीट तक की भूमिका निभाई। संचालन फूलसिंह नर्गेश ने किया। आभार सुनील ने माना।

कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
