scriptछबीने को लेकर पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां | Police administration prepared for the film | Patrika News

छबीने को लेकर पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां

locationधारPublished: Aug 17, 2019 11:23:06 am

Submitted by:

sarvagya purohit

छबीने को लेकर पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां

छबीने को लेकर पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां

छबीने को लेकर पुलिस प्रशासन ने की तैयारियां


– करीब १ हजार से अधिक कर्मचारियों की आमद के साथ अधिकारियों भी रहेंगे तैनात
धार.
आगामी २६ अगस्त को बाबा धारनाथ प्रजा का हाल जानने निकलेगे। शहर में निकलने वाले छबीने को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट झुका। वहीं दूसरी ओर शहर अभी आगामी दिनों में छबीने में शामिल होने वाली झांकियों का भी निर्माण शुरु हो गया है।
शहर में निकले वाले छबीने के लिए पुलिस प्रशासन बल की आमद के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि इस साल छबीने में करीब ८०० से १००० पुलिसकर्मी छबीना मार्ग पर तैनात रहेगे और सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे। इसके अलावा १०० से अधिक पुलिस प्रशासन के अधिकारी यहां पर मौजूद रहेगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से छबीने मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। इधर श्री धर्मरक्षक मंडल धार के सचिव अजयसिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार छबीने में पर्यावरण व स्वच्छता का संदेश भी लोगों को दिया जाएगा। छबीने में विशेष रुप से भजन मंडली के भूतों की बारत को पालकी के आगे रखा जाएगा। इसका निर्णय आने वाले दिनों में होने वाली बैठकों में मौजूदा सदस्यों की सहमति से लिया जाएगा। धार को स्वच्छता में नंबर-1 स्थान दिलाने के लिए स्वच्छता का संदेश देना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा ताकि जनता जागृत हो सकें।
तैयारियां शुरु की
शहर में निकले वाले छबीने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। छबीना मार्ग पर पुलिस को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही इंदौर से घुड़सवार पुलिसकर्मी भी छबीने के साथ मार्ग में चलेगे।
-रणजीत सिंह, आरआई, पुलिस विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो