VIDEO होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...
धारPublished: Mar 09, 2023 08:19:53 pm
-पुलिस लाइन के मैदान में पुलिस मिलन समारोह का आयोजन
-पुलिसकर्मी ने शहर में निकाली गेर, फिल्मी और भजनों पर किया डांस


VIDEO होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...
धार. होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...,बलम पिचकारी तुने मुझे मारी..., आज न छोड़ेगे खेलेगे हम होली..., रंग बरसे भीगे चुनरे वाली रंग बरसे...। डीजे पर यह गीते बजे तो पुलिस अधिकारी अपने आप को रोक न सकें और जमकर डांस करने लगे। यह नजारा देखने को मिले डीआरपी लाइन में।
धुलेंडी के दूसरे दिन यानि गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने होली पर्व सेलिब्रेट किया। मुख्यालय पर जिले के पुलिसकर्मी एकत्रित हुए। इसके बाद सभी एडिशलन एसपी देवेंद्र पाटीदार के घर पहुंचे और यहां से एसपी आदित्यप्रताप सिंह के निवास स्थान पर पुलिस की गेर की शुरुआत की गई। गेर में एसपी सिंह व कलेक्टर प्रियंक मिश्रा दोनों बुलेट पर सवार हुए। गेर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंची।