scriptदुनिया में सबसे ज्यादा सच्ची होती है, ये 2 राशि वाली लड़कियां | sabse achi rashi konsi hai | Patrika News

दुनिया में सबसे ज्यादा सच्ची होती है, ये 2 राशि वाली लड़कियां

locationधारPublished: Nov 05, 2018 05:45:18 pm

Submitted by:

Faiz

दुनिया में सबसे ज्यादा सच्ची होती है, ये 2 राशि वाली लड़कियां

lucky rashfal

दुनिया में सबसे ज्यादा सच्ची होती है, ये 2 राशि वाली लड़कियां

धारः दुनिया का हर शादी करने का इच्छुक व्यक्ति चाहता है कि, शादी के बाद उसका जीवन जिस लड़की से भी जुड़े वह जीवनभर उससे सच्चा प्यार करे। उसका सम्मान करे। साथ ही उसके प्रति वफादार हो। हर इंसान की चाहत होती है की उसके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति आए जो उससे बेइंतहा प्यार करें, किंतु अधिकतर देखा गया है कि लोगों का प्यार पूरा नहीं हो पाता, ज्यादातर लोग अपने वैवाहिक जीवन को लेकर निराश रहते हैं। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषों में शामिल पंडित श्यामनारायण व्यास ने बताया कि, शास्त्रों में कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताया गया है जिन्हें गंगा की तरह पवित्र माना जाता है और जब तक कोई बहुत बड़ी मजबूरी ना हो तब तक वह अपने प्रेमी का साथ नहीं छोड़ती।

शास्त्रों में बताया गया ह कि, हम किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व और व्यवहार के विषय में पता लगा सकते है। इसी के तहत पंडित व्यास आज हमें ऐसी दो राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिन राशियों की लड़कियां सौभग्यशाली होती हैं और उनका मन बिलकुल गंगा की तरह से पवित्र होता हैं। तो आइये राशि के अनुसार जानते हैं उनके बारे में…।

-कुंभ राशि

कुम्भ राशि की लड़कियों पर आप आंख बंद करके विश्वास कर सकते हैं क्योंकि यह अपने प्यार को निभाने में दृढ़ निश्चय वाली होती हैं एवं किसी भी प्रकार से धोखा नहीं देती है यदि कोई इनके जीवन में बहुत बड़ी मजबूरी ना आए तब तक यह अपने प्रेम से अलग नहीं होती है जिस कारण से हमारे ज्योतिष शास्त्रों में भी इस राशि की स्त्रियों के बारे में गंगा की तरह पवित्र बताया गया है।इसके अलावा कुंभ राशि की लड़कियां दिखने में बहुत ही ज्यादा आकर्षक होती है।

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को बेहद प्यार करती है, अपने प्यार को साबित करने के लिए यह किसी भी हद को पार करने में संकोच नहीं करतीं। यह अपने पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होती हैं। साथ ही इस राशि की महिलाओं में भावनाओं का बड़ा समुंदर होता है। यह बहुत भावुक होती हैं। प्यार हो या शादी अगर इनके भीतर अपने साथी को लेकर भावना उत्पन्न हो जाए तो फिर उस रिश्ते को अंत तक निभाती हैं।

-कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियां बहुत ही शांत स्वभाव की होती है, इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को बहुत ही ज्यादा प्यार करती है और उन्हें कभी भी धोखा नहीं देती है। जिस वजह से कर्क राशि की लड़कियों को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है यदि कन्या लड़कियां आपके जीवन में आ जाए तो आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा आपको जीवनसाथी से पूर्ण सुख प्राप्त होगा इस राशि की लड़कियां कभी भी अपने मतलब के लिए नहीं सोचती हैं।इस राशि वाली महिलाएं अपनी जिदंगी के हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी के साथ निभाती हैं। जब बात इनके लाइफ पार्टनर की आती है, तो उसको खुश करने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं। इसके साथ ही वह अपनी पति को ऊच्चाई तक पंहुचाने में हर संभव कोशिश करती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो