नालछा में बसस्टैंड से लेकर कई जगह गुंडे अनिल आर्य ने अवैध फ्लेक्स टांग रखे है। इन अवैध फ्लेक्स पर स्थानीय प्रशासन की नजर नहीं पड रही है। तमाम आला अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते है। इसके बाद भी ये फ्लेक्स हटाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे है। बसस्टैंड पर जहां बसों का स्टापेज है वहीं पर आर्य ने सरकारी पोल पर नववर्ष की बधाई देता संदेश और खुद का फोटो लगा फ्लेक्स लगा दिया है।
विधायकों के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ भी लगाया फ्लेक्स गुंडे अनिल आर्य की नजदीकी कांग्रेस नेताओं से है। ये विधायक पांचीलाल मेडा का खार्स समर्थक है। उधर मेडा पूर्व में इसके साथ होने का इनकार कर चुके है। क्षेत्र में बडे कांग्रेस नेताओं के साथ फ्लेक्स टांगकर ये उनका करीबी बता रहा है। नालछा में एकदुकान की दीवार से सटा हुआ बडा फ्लेक्स टंगा है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम के अलावा तमाम कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे है।
अनिल आर्य को जल्द पकड लिया जाएगा। भोला तिवारी, सुधीर जैन के लिए भी कई टीमों को लगाया गया है। सभी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।
आदित्यप्रतापसिंह, पुलिस अधीक्षक
अभी तक पुलिस ने कोई जानकारी नहीं मंागी गई है। अगर शासकीय रूप से पुलिस विभाग जानकारी मांगते है तो उपलब्ध कराई जाएगी। अवैध फ्लेक्स हटाने की जिम्मेदार पंचायत स्तर की है। इसके बाद अगर एसडीएम आदेशित करेंगे तो मैं हटा दूंगा।
सुरेश नागर, नायब तहसीलदार
आदित्यप्रतापसिंह, पुलिस अधीक्षक
अभी तक पुलिस ने कोई जानकारी नहीं मंागी गई है। अगर शासकीय रूप से पुलिस विभाग जानकारी मांगते है तो उपलब्ध कराई जाएगी। अवैध फ्लेक्स हटाने की जिम्मेदार पंचायत स्तर की है। इसके बाद अगर एसडीएम आदेशित करेंगे तो मैं हटा दूंगा।
सुरेश नागर, नायब तहसीलदार