scriptये क्या…..बकरी को लपेट कर पेड़ के नीचे बैठा था अजगर, वन विभाग की टीम पकडने पहुंची तो चढ़ गया पेड़ पर (देखे वीडियो) | The dragon was sitting under the tree, wrapping the goat, when the for | Patrika News

ये क्या…..बकरी को लपेट कर पेड़ के नीचे बैठा था अजगर, वन विभाग की टीम पकडने पहुंची तो चढ़ गया पेड़ पर (देखे वीडियो)

locationधारPublished: Oct 16, 2020 07:25:24 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो चढ़ गया पेड़ पर

ये क्या.....बकरी को लपेट कर पेड़ के नीचे बैठा था अजगर, वन विभाग की टीम पकडने पहुंची तो चढ़ गया पेड़ पर (देखे वीडियो)

ये क्या…..बकरी को लपेट कर पेड़ के नीचे बैठा था अजगर, वन विभाग की टीम पकडने पहुंची तो चढ़ गया पेड़ पर (देखे वीडियो)

रिंगनोद.
क्षेत्र के जंगल में एक किसान के खेत पर15 फीट अजगर लोगों को नजर आया। ये अजगर 15 फीट विशाल था। इसने एक बकरी को लपेट रखा था और उसको खाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच किसानों ने वनविभाग को सूचना दी तो अमला मौके पर पहुंचा। अमले को भांपकर ये पेड़ पर बकरी को लेकर चढ गया। घंटों मशक्कत के बाद विभाग की टीम ने इसे पकड़ लिया।
टांडा मार्ग पर स्थित कैलाश सिर्वी के खेत के समीप शुक्रवार दोपहर को पेड़ के नीचे एक बकरी का शिकार कर 15 फीट विशालकाय अजगर उससे निगलने का प्रयास कर रहा था तभी आसपास के किसानों ने अजगर को देख लिया और वन विभाग को सूचना दी जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो अजगर बकरी छोड़ पेड़ पर ऊंचाई पर चढ़ गया। विशालकाय अजगर को पेड़ से नीचे उतारने के लिए वन विभाग के अधिकारी काफी मशक्कत करते नजर आए। अजगर दिखने कि खबर फैलते ही रिंगनोद, भीलखेड़ी, नयापुरा के किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में उसे देखने पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों की समझाइश के बाद पेड़ और अजगर से ग्रामीणों और किसानों को दूर किया गया। वन विभाग की टांडा रेंज के एसएस सोलंकी और संतोष भवर ने बताया कि अजगर को पेड़ से उतारकर पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। शाम 6.30 बजे विशालकाय अजगर को पेड़ से नीचे उतारकर वन विभाग की टीम पकड़ कर ले गई।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7wv8kw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो