script

सबसे ज्यादा बदनावर विधानसभा में तो सबसे कम मतदान गंधवानी में

locationधारPublished: May 21, 2019 12:23:26 am

Submitted by:

amit mandloi

लोकसभा चुनाव 2014 के मुकाबले इस बार 11.51 फीसदी ज्यादा वोट डले

politequnic colledge

strong room

धार. धार-महू लोकसभा क्षेत्र का मतदान पिछले(2014) चुनाव से 11.5 प्रतिशत बढ़ गया। इसमें सबसे अधिक मतदान बदनावर विधानसभा में दर्ज किया गया, जहां 82.86 % मत गिरे। जबकि लोस क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा में केवल गंधवानी ऐसा क्षेत्र रहा, जहां केवल 71 % मतदान हो सका। हालांकि पिछले चुनाव से मामला 11 फीसदी आगे बढ़ा।
लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत 25-धार संसदीय क्षेत्र में 19 मई को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हुआ। संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 84 हजार 8 48 मतदाताओं में से 13 लाख 42 हजार 62 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 9 लाख 8 हजार 244 पुरुष में से 7 लाख 4 हजार 945 ने तथा 8 लाख 76 हजार 554 महिला मतदाताओं में से 6 लाख 37 हजार 107 ने वोट किया। इसके अलावा 50 अन्य मतदाताओं में से 10 ने अपने मत का प्रयोग किया। इस प्रकार संसदीय क्षेत्र में 75.19 त्न मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 6 हजार 521 मतदाताओं में से 1 लाख 62 हजार 935 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जबकि गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 25 हजार 551 मतदाताओं में से केवल 1 लाख 60 हजार 8 40 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 21 हजार 204 मतदाताओं में से 1 लाख 6 0 हजार 876 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह प्रदेश के काबीना मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल का क्षेत्र है। मनावर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 22 हजार 6 51 मतदाताओं में से 1 लाख 71 हजार 374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 1 हजार 180 मतदाताओं में से 1 लाख 56 हजार 800 मतदाताओं ने वोट किया। इसके अलावा धार विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 54 हजार 511 मतदाताओं में से 1 लाख 78 हजार 742 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इधर सबसे अव्वल रहने वाली बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 97 हजार 155 मतदाताओं में से 1 लाख 63 हजार 458 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां मतदाताओं की संख्या भी कम है, जिससे वोटिंग परसेंटेज बढ़ा है। इसी तरह डॉ. आंबेडकर नगर महू क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार 75 मतदाताओं में से 1 लाख 87 हजार 37 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार को शुरूआती दौर में यहां मतदान का प्रतिशत कम था, लेकिन मतदान के अंतिम दौर में जोर लगा तो प्रतिशत बढ़ गया। दोपहर तक यहां का आंकड़ा २०१४ के लोस चुनाव से भी कम था, लेकिन फाइनल आंकड़ों में महु विधानसभा के मतदान का प्रतिशत पिछले लोस चुनाव से 12.89 प्रतिशत बढ़ गया। मतदान का एक घंटा समय बढ़ाने के साथ मतदाता जागरुकता के लिए निर्वाचन के संरक्षण में स्वीप प्लान का असर देखने को मिला। कलेक्टर दीपक सिंह ने शांतिपूर्ण और बेहतर मतदान के लिए कर्मचारियों व मतदाताओं का आभार माना।

ट्रेंडिंग वीडियो