scriptरिश्ते के भतीजे ने चाची को लाठी से पीटकर मारा डाला | The nephew's murdered aunt in Dhar | Patrika News

रिश्ते के भतीजे ने चाची को लाठी से पीटकर मारा डाला

locationधारPublished: Oct 01, 2015 01:32:00 am

टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम कांकड़कुआं में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को लाठी से मारने पर उसकी मौत हो गई।

Youth murderd

Youth murderd

टांडा/धार। टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम कांकड़कुआं में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को लाठी से मारने पर उसकी मौत हो गई। टांडा पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की शाम करीब 5 बजे कांकड़कुआं निवासी राजबाई पति ईडु (54) घर के बाहर खड़ी थी। पड़ोस में रहने वाला उसका दूर का भतीजा सजनसिंह ओंकार (42) आया और विवाद कर उसे लाठी से पीटने लगा। इससे महिला के सिर, गाल व हाथ में चोट आई। उस समय घर पर महिला अकेली थी। पति पास के गांव बोरी गया था।

घटनास्थल से थोडी दूर राजबाई का सगा भतीजा जोगडिय़ा और दो अन्य लोग खड़े थे। राजबाई के चिल्लाने पर वे उस ओर भागे। सजनसिंह उनको देखकर भाग गया। राजबाई के सिर में गहरी चोट आने पर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट रात 10 बजे टांडा थाना पर जोगडिय़ा ने करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि करीब एक माह पूर्व आरोपी सजनसिंह की बेटी की मृतका के कुएं पर नहाते समय उसमें गिरने से मौत हो गई थी। उसी बात पर उसने हमला किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो