पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा हो रही है किडनी रोग की समस्या
धारPublished: Mar 09, 2023 11:36:35 am
चिकित्सक की सलाह लेकर कर सकते है बचाव


पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा हो रही है किडनी रोग की समस्या
धार. देशभर में क्रानिकल किडनी डिसीज (सीकेडी) प्रभावित महिलाओं का आंकडा सबसे अधिक हो गया है। चिकित्सक की सलाह और व्यायाम से इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। सर्वेक्षण के अनुसार दुनिया भर में 19.5 मिलियन से अधिक महिलाएं सीकेडी पीडि़त हैं, सीकेडी स्थायी रूप से गुर्दे को प्रभावित कर देते है। सीकेडी महिलाओं की मौत का आठवां प्रमुख कारण है। दुनिया भर में सीकेडी से हर साल 6 लाख से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। दुनिया भर में 14 प्रतिशत महिलाएं प्रभावित है।