scriptहाथों में तिरंगा थाम जमकर लगाए वंदे मातरम के नारे | The tricolor held firmly in the hands of Vande Mataram Slogans | Patrika News

हाथों में तिरंगा थाम जमकर लगाए वंदे मातरम के नारे

locationधारPublished: Jan 16, 2020 06:47:57 pm

Submitted by:

shyam awasthi

सीएए कानून के समर्थन में रैली निकाली, महिलाओं और युवतियों में भी उत्साह रहा

हाथों में तिरंगा थाम जमकर लगाए वंदे मातरम के  नारे

सीएए के समर्थन में नारे लगाती महिलाएं। युवतियों में भी था उत्साह। सडक़ों पर उमड़ा था सैलाब।

धार. शहर में सीएए कानून के समर्थन में रैली निकाली गई। रैली में शहर सहित आसपास गांव से हजारों लोग आए। सडक़ों पर सिर्फ हाथों में तिरंगा थामे लोग ही नजर आ रहे थे। पुरुषों के अलावा महिलाओं और युवतियों में भी गजब का उत्साह था।
सीएए के समर्थन में उदय रंजन क्लब से रैली शुरू हुई। रैली में लोग 12 बजे से आना शुरू हो गए थे।देखते ही देखते पूरा मैदान लोगों की भीड से खचाखच भर गया था। भीड़ के चलते मैदान में पैर रखने की जगह नहीं थी। महिला, पुुरुषों और युवतियों ने हाथों में तिरंगा थामा और वंदे मातरम और भारत माता की जय-जयकार के नारे गूंजायमान हो रहे थे। रैली शांतिपूर्वक नगर के मार्गों से निकली।रैली का समापन मोतीबाग चौक में हुआ।
पुलिस का था पुख्ता प्रबंध
हजारों की भीड़ के बावजूद पुलिस का प्रबंध पुख्ता रहा। सभी लोग शांतिपूर्वक भारत माता और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चले थे। रैली के दौरान किसी को कोईपरेशानी नहीं हुई। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रतापसिंह नजर बनाए हुए थे।
यात्रा की झलकियां

-रोटरी क्लब मैदान से करीब १२ बजे से लोगों का आना शुरू हो गया था।
– यात्रा में तिरंगा और भगवा ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

-अलग-अलग समाज के प्रबुद्धजन मंच पर मौजूद थे।
– यात्रा में खासियत यह रही कि युवाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली और युवा पीढ़ी भारत माता के नारे लगाते हुए मैदान में पहुंच रहे है।

– यात्रा में कोई तिरंगे की पगड़ी पहनकर तो भगवा रंग की पगड़ी पहनकर पहुंच रहा था।
– मैदान में पहुंचने के लिए एसपीडीए ग्राउंड और किला मैदान में पार्किंग स्थल बनाया गया था। यहां पर चार पहिया और बसों की व्यवस्था थी।

– बड़ी संख्या में युवा वर्ग तिरंगे के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे थे।
– मैदान के एक ओर आर्केस्ट्रा बैंड लगाया गया था, जहां पर गायक नवीन देशभक्ति गीत गाए और युवाओं ने गीतों पर थिरके।
– यात्रा के सपोर्ट के लिए वकील और डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंचे थे और उनके हाथों में तिरंगा झंडा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
– कुछ युवा वर्ग अपने चेहरों पर तिरंगा झंड़ा लगाकर यात्रा में पहुंचे थे।
– यात्रा की एक खासियत यह रही कि यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी शामिल हुई।
-यातायात पुलिस ने टीवीएस चौराहे पर ट्रैफिक को दुरूस्त करने में लगे हुए थे। ट्रैफिक की कमान यातायात प्रभारी राजेश बारवाल ने थाम रखी थी।
– सुरक्षा के दृष्टिकोण में यात्रा मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
– एसपी आदित्यप्रताप सिंह भी मोहन टॉकिज के समीप स्थित चौकी पर पल-पल की खबर वायलेस सेट पर ले रहे थे। इसके साथ कैमरे पर नजर लगाए हुए थे।
-यात्रा मार्ग पर पुलिस विभाग द्वारा शहर में लगाए गए १६० कैमरों के अलावा २५० कैमरे भी लगाए गए थे, जिनसे यात्रा पर नजर रख रहे थे।
पुलिसबल तैनात किया था

यात्रा शांतिपूवर्क निकली है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर पुलिसबल तैनात किया गया था। इसके साथ ही कैमरों से भी नजर रखी जा रही थी।
-आदित्यप्रताप सिंह, एसपी, धार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो