scriptपुराने विवाद में महिला का सिर फोड़ा, गंभीर | The woman's head boils in the old controversy, serious | Patrika News

पुराने विवाद में महिला का सिर फोड़ा, गंभीर

locationधारPublished: Nov 11, 2018 12:57:18 am

Submitted by:

amit mandloi

पुरानी रिपोर्ट में समझौते के लिए दबाव के बाद आरोपी पक्ष ने पति-पत्नी पर किया हमला

If you ask for money spent in treatment, then fight again

husband wife im hospital

धार. टांडा क्षेत्र की महिला रेखाबाई और उसके पति पर 8 नवंबर को पड़ोसियों ने पुराने विवाद में हमला कर दिया। इस दौरान पति की पिटाई की गई। मारपीट से घबराया पति थाने भागा। वहीं मौके पर मौजूद पत्नी रेखाबाई के सिर पर टॉमी से हमला कर दिया।
टांडा स्वास्थ्य केन्द्र पर महिला की गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने उसे सरदारपुर रैफर किया। जहां से टांके लगाने के बाद महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। इतना सब होने के बावजूद टांडा पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिला अस्पताल में भर्ती महिला एसपी को आवेदन देने के लिए अस्पताल से अपनी गारंटी पर कुछ देर की छुट्टी लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची। इधर मारपीट के बाद थाने पहुंचे महिला के पति प्रकाश को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। दूसरा पक्ष थाने पर पहुंचा तो दोनों पर 151 की कार्रवाई कर दी। जमानत पर बाहर आने के बाद पति को महिला की जानकारी मिली। इसके बाद शनिवार को एसपी के नाम आवेदन सौंपा गया।
शनिवार को महिला रेखाबाई ने एसपी के नाम संबोधित शिकायती आवेदन दिया। जिसमें घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है। फरियादी ने बताया कि जुलाई माह में आरोपित परिवार के महेश ने उसके पति प्रकाश पर मटन काटने के चाकू से वार किया था। महेश को कंधे पर टांके आए थे। इस प्रकरण में आरोपित पक्ष समझौते के लिए दबाव बना रहा था। 8 नवंबर को महिला घर पर दीपक लगा रही थी। पति घर पर मौजूद था। चूंकि दोनों पक्ष पडोसी है। इस दौरान कहा-सुनी हुई और आरोपित पक्ष के संगीता पति महेश गारद, महेश पिता मदन, किशोर पिता मदन, उत्तम पिता मदन ने एक मत होकर समझौते की बात को लेकर हमला किया। इधर पिटाए पति प्रकाश ने बताया कि उसे यह नहीं मालूम था कि पत्नी को चोट लगी है। वह थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचा तो उसे बंद कर दिया। जमानत के बाद जानकारी मिली।
बेटा बोला- पिता को मारा, मां को पीट रहे हैं
फरियादी पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति प्रकाश पर हमला हुआ तो वह मदद के लिए थाने भागा। इधर महिला की दो बेटियां और 6 वर्षीय बेटा है। परिवार पर हमला होता देखकर छोटा बेटा पास में रहने वाली बुआ के घर पहुंचा। जहां पर उसने कहा कि पिताजी को मारा। चलो मां को भी मार रहे हैं। इस पर फरियादी प्रकाश की बहन घबरा गई। उसने वहीं से 100 डॉयल और 108 पर कॉल किया। इसके बाद करीब आधे घंटे में वाहन पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना स्थल की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची रेखाबाई ने बताया कि आरोपी परिवार की महिलाएं धमका रही थी कि पुराने केस में समझौता कर लो। नहीं तो बुरा होगा। हम झगड़ा नहीं चाहते। समझौते में जो इलाज में खर्च हुआ है वह पैसा मांगा तो फिर से झगड़ा कर लिया। आरोपित परिवार की महिला धमका रही थी कि समझौता तो करना पड़ेगा नहीं तो रैप केस में ऐसा फंसाऊंगी कि तू भी जेल जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो