आज कहां आएंगे सीएम और कौन देने वाला है धन्यवाद आज सीएम कुक्षी में
धारPublished: Nov 19, 2022 08:16:29 pm
तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे


आज कहां आएंगे सीएम और कौन देने वाला है धन्यवाद आज सीएम कुक्षी में
कुक्षी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 20 नवम्बर को यहां आगमन होगा।वे यहां जनजाति गौरव दिवस पर हाल ही मे प्रदेश में लागू महत्वपूर्ण पेसा एक्ट से जनजातीय समुदाय को होने वाले लाभ बताने के लिए कृषि उपज मंडी मे दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगें। साथ ही इस दिन टंट्या मामा गौरव यात्रा की भी शुरूआत करेगें। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमले के अलर्ट होने साथ ही भाजपा नेताओं के साथ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, एडीएम शृंगार श्रीवास्तव, एएसपी देवेंद्र पाटीदार,एसडीएम नवजीवन विजय पंवार आदि आला अधिकारियों के साथ प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराडे, रमेश धाडीवाल, लोकेश सरदार ,जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार, पार्षद संजय सिर्वी, निसरपुर मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार आदि ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां का जायजा लिया। आयोजन में आसपास के क्षेत्र के बडी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मलित होकर सफल बनाने के लिए भाजपाई सक्रियता के साथ तैयारियां मे जुट गए।