scriptसब्जी को लेकर आज से नो टेंशन, घर-घर पहुंचाने की कर दी प्रशासन ने व्यवस्था (देखे वीडियो) | Vegetable supplies started in Dhar | Patrika News

सब्जी को लेकर आज से नो टेंशन, घर-घर पहुंचाने की कर दी प्रशासन ने व्यवस्था (देखे वीडियो)

locationधारPublished: Apr 23, 2020 04:41:05 pm

Submitted by:

Sandeep songra

शहर में सब्जी की सप्लाय चालू, कफ्र्य के बाद से थी पाबंदी एक ही गाड़ी से बटेंगी तीन मोहल्लों में सब्जी

सब्जी को लेकर आज से नो टेंशन......, घर-घर पहुंचाने की कर दी प्रशासन ने व्यवस्था (देखे वीडियो)

सब्जी को लेकर आज से नो टेंशन……, घर-घर पहुंचाने की कर दी प्रशासन ने व्यवस्था (देखे वीडियो)

धार.
शहर में 18 अप्रैल की रात से कफ्र्यू लगा दिया था। इसके बाद से सब्जी की सप्लाय भी बंद हो गई थी। लाकडाउन अवधि में सब्जी आनलाईन बुक की जा रही थी। बुक होने के बाद कर्मचारी घर-घर सब्जी भेज रहे थे। कफ्र्यू के बाद प्रशासन ने सब्जी बेचने पर भी पाबंदी लगा दी थी। 23 अप्रैल को कफ्र्यू का पांचवां दिन था। लोग सब्जी नहीं मिलने से परेशान थे। जिसके चलते प्रशासन गुरुवार से हे-वेज कंपनी को अनुमति दे दी है। ये कंपनी पूर्व में भी सब्जी की सप्लाय घर-घर दे रही थी।
सिटी मजिस्टे्रट वीरेंद्र कटारे,नगर पालिका सीएमओ विजय शर्मा सिल्वर हिल कंपनी के दफ्तर पर पहुंचे। अधिकारी ने पहले स्पष्ट कर दिया गया है कि वायरस से बचाव का पूरा ध्यान रखें। कर्मचारी ग्लब्स और मास्क के बगैर न निकले। रुपए को अलग टोकरी में रखें।
बार-बार हाथ न लगाने के लिए कहा

सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के बाद वाहनों को रवाना किया। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण शहर में 18 अप्रैल को कफ्र्यू लगा दिया गया था। इस कारण शहर में है-वेज द्वारा जारी सप्लाय भी बंद करवा दिया गया था। पिछले दो दिन में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं आने से प्रशासन ने कफ्र्यू के पांचवे दिन शहर में सब्जी की सप्लाय शुरू करवा दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो