scriptकर्जमाफी के वादे को पूर्ण करने में असफल रही कमल नाथ सरकार-पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्मा | Verma, former union minister, Kamal Nath, failed to fulfill th | Patrika News

कर्जमाफी के वादे को पूर्ण करने में असफल रही कमल नाथ सरकार-पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्मा

locationधारPublished: Mar 10, 2019 01:30:34 am

Submitted by:

amit mandloi

रैली निकालकर किया कलेक्ट्रेट का घेराव

bjp ka dharana

collectorate Dhar

धार. प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के साथधिक्कार आंदोलन किया गया। जिले के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, किसानों व युवाओं द्वारा जिला भाजपा कार्यालय से कलेक्टोरेट तक धिक्कार रैली निकाली गई। कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षड्यंत्र, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया।
विक्रम वर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार किसानों की कर्जमाफी के वादे को पूर्ण करने में बुरी तरह असफल रही है। कमलनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना की सूची भी अब तक केंद्र सरकार को नहीं भेजी है, जिसके कारण केंद्र सरकार उक्त योजना की छह हजार रुपए की राशि किसानों के खाते में नहीं डाल पाई है। जबकि अन्य प्रदेशों द्वारा सूची केंद्र सरकार को जमा कर दी गई है जिससे किसानों के खातों में छह हजार रुपए की राशि निरंतर डाली जा रही है। किसानों को पूर्व सरकार द्वारा 265 रुपए का बोनस दिया जा रहा था आज 165 रुपए, वे भी सोसाइटी में जमा किए जा रहे हैं। इसके कारण किसानों को 300 से 400 रुपए का घाटा हो रहा है। वर्मा ने कहा कि कांग्रेसी निम्न स्तर की हरकतों पर उतर आए हैं। पूर्व विधायक द्वारा जो ग्राम कठोडिया में उद्घाटन किया गया था उसके पत्थर उखाड़ कर फेंक दिए गए हैं यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रकार की हरकत करेंगे तो भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। इस पर प्रकरण दर्ज भी कराया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल ने कहा कि छात्रावास में बच्चों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है वहीं आवास योजना पैसा भी नहीं डाला जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 73 दिनों में उन्होंने 84 वचन निभा दिए हैं जो लोगों को भ्रमित करने वाला बयान है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राज बर्फा ने कहा कि सरकार की कैबिनेट ने यह प्रस्ताव पास किया था कि सोयाबीन और मक्का 500 का भावांतर दिया जाएगा। आज दो हजार करोड़ रुपए गायब हो गए हैं,जो किसानों के खाते में नहीं डाले गए। इस सरकार को प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं हैं। यह सरकार सिर्फ अधिकारियों के तबादलों में ही लगी है। शुद्ध रूप से यह सरकार तबादला सरकार हो गई है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राज बर्फा, सांसद, विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो नंबर १००९-एसडीएम से चर्चा करते पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्मा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो