scriptऐसा क्या हुआ जो धार पुलिस को बदमाशों पर दागना पड़ी गोलियां | What happened to Dhar police who fired bullets on miscreants | Patrika News

ऐसा क्या हुआ जो धार पुलिस को बदमाशों पर दागना पड़ी गोलियां

locationधारPublished: Feb 22, 2021 10:01:07 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

– दोनों पर एक लाख का था इनाम, टांडा टीआइ पर भी गोली दाग चुके है

ऐसा क्या हुआ जो धार पुलिस को बदमाशों पर दागना पड़ी गोलियां

ऐसा क्या हुआ जो धार पुलिस को बदमाशों पर दागना पड़ी गोलियां

धार-टांडा.
वारदात करने जा रहे भूतिया के इनामी बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड हुई है। पुलिस ने बदमाशों को ललकारा तो इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। हमले में दो आरक्षक भी घायल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो इनामी बदमाशों को गोली लगी है। ये बदमाश पूर्व में टीआइ पर भी गोलियां दाग चुके है। ये लोग मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी अपराध कर चुके है।
पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रतापसिंह ने बताया कि इन बदमाशों द्वारा वारदात किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर सोमवार रात नौ बजे टीआइ विजय वास्केल गश्त पर निकले। इसी बीच बाइक से दो लोग बोरी घाट चढते नजर आए। हुलिए के आधार पर पहचान होने से टीआइ ने इन्हें रूकने के लिए बोला। इन लोगों ने ताबड़तोड़ पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया। ये लोग पूर्व में भी टीआइ वास्केल पर गोलियां दाग चुके है, जिसमें वे बाल-बाल बचे है। बदमाशों के हमले में दो आरक्षक अंकित और राजकुमार घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में कुख्यात बदमाश नानकिया और कलम घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक दोनों बदमाशों के पास हथियार भी मिले है। ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे, रास्ते में इनकी मुठभेड पुलिस से हो गई। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल में लाया गया। सिंह के मुताबिक दोनों बदमाश कई अपराधों में लिप्त थे जिन पर लाखों रुपए का इनाम था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो