scriptथाने पहुंची महिला ने परिसर में खुद पर छिडक़ा पेट्रोल | woman who reached the police station sprayed petrol on herself in the | Patrika News

थाने पहुंची महिला ने परिसर में खुद पर छिडक़ा पेट्रोल

locationधारPublished: Aug 10, 2022 08:08:39 pm

Submitted by:

amit mandloi

– पति सहित ननद व देवर पर प्रताडऩा की कार्रवाई की मांग

थाने पहुंची महिला ने परिसर में खुद पर छिडक़ा पेट्रोल

थाने पहुंची महिला ने परिसर में खुद पर छिडक़ा पेट्रोल

धार.
शहर के अर्जुन कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने बुधवार को कोतवाली थाने पहुंचकर परिसर में खुद पर पेट्रोल छिडक़ लिया। बताया जा रहा है कि थाने पर महिला पेट्रोल एक कैन में लेकर पहुंची थी। गेट से कुछ दूरी पर महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला और थाने में प्रवेश करने लगी। खुद पर पेट्रोल छिडक़ता देख पुलिसकर्मी दौड़े और महिला को अंदर ले जाया गया। इस दौरान महिला पर पानी डालने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज किए। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पिंकी श्यामलाल निवासी अर्जुन कॉलोनी धार ने कोतवाली पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिडक़ लिया। भनक लगते ही पुलिसकर्मी दौड़े और महिला को थाने के अंदर ले जाकर उसपर पानी डाला गया। ताकि कोई जनहानि न हो। इसके बाद टीआइ समीर पाटीदार व सीएसपी देवेंद्र धुर्वे थाने पहुंचे और विवाहिता पिंकी के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि विवाहिता पिंकी ने आवेदन में बताया 9 वर्ष पूर्व विवाह श्यामलाल से हुआ था, जिससे दो बच्चे है। पति शंकालु प्रवृत्ति का होकर शंका करता है। आए दिन पति व परिवारवालों द्वारा मारपीट व झगड़ा करता है। साथ ही भूखा-प्यासा रखा जाता है। ननद सीता-गीता व देवर लक्ष्मण एकमत होकर ताने देते है। ५ लाख रुपए पिता के घर से लेकर आने का कहता है। पिंकी ने परिजनों के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
इनका कहना

– महिला थाना पर पति से परेशान होकर आई थी। दोपहर में डिब्बे के अंदर कुछ लेकर आई व अपने उपर डाल लिया, पुलिस जवानों ने तुरंत महिला को बचाया व चर्चा की। इसमें पति से प्रताडि़त होने की बात बताई है, मामले की जांच की जा रही है।
देवेंद्रसिंह धुर्वे, सीएसपी, धार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो