scriptकार की टक्कर से महिला की मौत, शव रख किया चक्काजाम | women dead in a road accident | Patrika News

कार की टक्कर से महिला की मौत, शव रख किया चक्काजाम

locationधारPublished: Mar 02, 2019 05:08:57 pm

कार की टक्कर से महिला की मौत, शव रख किया चक्काजाम

car

कार की टक्कर से महिला की मौत, शव रख किया चक्काजाम

खैरोद. लेबड़-जावरा फोरलेन पर गुरुवार शाम मजदूरी कर लौट रही महिला को रोड पार करते समय सामने तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सादलपुर थाना अंतर्गत लेबड़-जावरा फोरलेन पर मुशावदा के समीप मयूर ढाबे के सामने खेत से मजदूरी कर घर लौट रही चंदाबाई (45) पति कैलाश निवासी मुशावदा को तेज गति से आ रही कार एमपी-09-सीजेड-8385 ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार को छोड़ भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शी हबीब पटेल ने बताया कि टक्कर के बाद महिला करीब ३० फीट दूर जा गिरी। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तुरंत डायल 108 कर सूचित किया गया, लेकिन गाड़ी करीब एक घंटा देरी से पहुंची।
108 ने शव ले जाने से किया मना

इसके कारण समय पर इलाज नहीं मिलने से महिला की मौत हो गई। १०८ वाहन के साथ आए डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला को वही छोड़ कर यह कह कर चले गए कि १०८ में शव नहीं ले जा सकते। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक लेबड़-जावरा फोरलेन पर शव रख कर चकाजाम किया। घटना की जानकारी मिलते ही सादलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी पवन सिंघल ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और दुर्घटना के जवाबदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग होने के बाद ही जाम खोलने की बात पर अड़े रहे। मार्ग दोनों ओर से बंद होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की जानकारी मिलते धार एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को देखा मृतक महिला के परिवार व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दुर्घटना से संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई का आश्वासन दे कर करीब पौने दस बजे पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जाम खुलवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो