धार

महिला की अस्पताल में मौत, परिजन ने सिविल सर्जन को गालियां दी और धक्का मारकर गिराया

महिला की अस्पताल में मौत, सिविल सर्जन को गालियां दी और धक्का मारकर गिराया

धारFeb 27, 2019 / 05:28 pm

हुसैन अली

महिला की अस्पताल में मौत, सिविल सर्जन को गालियां दी और धक्का मारकर गिराया

धार. जिला अस्पताल में मंगलवार को वाहन दुर्घटना में घायल महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतिका के परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ युवकों ने सिविल सर्जन डॉ. महेश बौरासी को गालियां देते हुए धक्का दे दिया। धक्के में सिविल सर्जन नीचे गिर गए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी नाराज होकर सिविल सर्जन के कक्ष के बाहर एकत्रित हो गए।
एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया

हंगामे के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में दुर्घटना में घायलों का पीएम किया गया। इधर परिजन को शव सुपूर्द करने के बाद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग के अन्य अमले के साथ थाने पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। इस दौरान एसडीएम वीरेंद्र कटारे और टीआई की चिकित्सकों से करीब 1 घंटे तक चर्चा हुई। इसके बाद टीआई कक्ष से बाहर निकले सिविल सर्जन बौरासी ने अपने अधिनस्थ कर्मचारियों को एफआईआर नहीं करने का निर्णय सुनाया। डॉक्टर का निर्णय सुनने के बाद अधिनस्थ कर्मचारी नाराज हो गए। उनका कहना था कि अब ऐसा नहीं चलेगा, बड़े अधिकारी के साथ दुव्र्यहार किया गया है। एफआईआर नहीं होगी तो हम नहीं जाएंगे। यहीं थाने में बैठेंगे। इसके बाद सिविल सर्जन पुन: टीआई कक्ष में लौटे। इधर चिकित्सकों ने अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के सीसीटीवी फुटेज की सीडी सौंपी। इसके बाद पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.