scriptVIDEO युवाओं ने किया रक्तदान, महिलाओं का हुआ सम्मान | Youth donated blood, women were honored Patrika Global Fest | Patrika News

VIDEO युवाओं ने किया रक्तदान, महिलाओं का हुआ सम्मान

locationधारPublished: Mar 08, 2021 08:50:08 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

– पत्रिका के 66 वें स्थापना दिवस पर मिलन महल में हुआ आयोजन- संस्था सेवा धार के युवाओं ने किया रक्तदान, संस्था जय हो का रहा सहयोग

VIDEO युवाओं ने किया रक्तदान, महिलाओं का हुआ सम्मान

VIDEO युवाओं ने किया रक्तदान, महिलाओं का हुआ सम्मान

धार.
शहर के मिलन महल में पत्रिका समूह के 66 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके बाद संस्था सेवा धार के युवाओं ने रक्तदान का संदेश देते हुए रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान से प्राप्त हुई 20 यूनिट रक्त जिला अस्पताल की ब्लड बैंक को सौंपी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर आलोक कुमार सिंह थे। विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह व सिविल सर्जन डॉ. अनुसूईया गवली, समाजसेवी योगेश अग्रवाल, डॉ. अशोक शास्त्री , ज्ञानेंद्र त्रिपाठी थे। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था जय हो के धर्मेंद्र जोशी, नवीन गर्ग, अजय चौधरी, सुनील तिवारी, गोटू शुक्ला, रत्नगिरी गोस्वामी, नीलेश जोशी, उमेश शर्मा के अलावा संस्था सेवा के विपुल चौपड़ा ने किया। स्वागत भाषण डॉ. शास्त्री ने दिया। संचालन अनिल तिवारी और आभार पत्रिका ब्यूरो प्रभारी अमित एस मंडलोई ने माना।
धार को मिलेगी सौगात

मुख्य अतिथि कलेक्टर सिंह ने कहा पत्रिका संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान कार्यक्रम सराहनीय है। रक्तदान से लोगों को जीवनदान मिलता है। जब भी मौका मिले रक्तदान अवश्य करना चाहिए। कलेक्टर सिंह ने कहा धार जिले के लिए प्रदेश शासन ने अत्याधुनिक ब्लड बैंक वैन की स्वीकृति दी है। यह वैन प्रदेश के सिर्फ 25 जिलों को ही मिल रही है, इसमें धार भी शामिल है। इससे अब शहर से लेकर गांव में कहीं भी रक्तदान शिविर लगता है, उसे संग्रहित कर ब्लड बैंक तक लाने में आसानी होगी। कलेक्टर ने पत्रिका द्वारा ऐसे सामाजिक सरोकार से जुडे आयोजन करने पर बधाई दी।
मैं खुद ब्लड डोनर

पुलिस अधीक्षक सिंह ने पत्रिका के रक्तदान कार्यक्रम सराहते हुए कहा कि मैं खुद एक ब्लड डोनर हूं। वर्षभर में जब भी अवसर मिलता है उस वक्त रक्तदान अवश्य करता हूं। रक्तदान को लेकर काफी भ्रांतियां है कि इससे कमजोरी आती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। रक्तदान के आधे घंटे बाद तक सावधानी और बताए गए सुझाव का पालन करना होता है। इसके बाद आप सामान्य दिनों की तरह काम कर सकते है।
महिलाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा समाजिक क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के कारण अल्पना जोशी, लेखा शर्मा, मीना अग्रवाल, सीमा बैरागी, राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी के लिए सोनू ठाकुर व अस्पताल प्रबंधन व सेवाओं के लिए नेहा वर्मा का सम्मान किया।
सदस्यों ने किया रक्तदान

आयोजन की शुरुआत सबसे पहले लेखा शर्मा ने रक्तदान कर की। इसके बाद संस्था सेवा के विपुल चौपड़ा और युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान 20 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल वर्मा और उनकी टीम ने रक्तदान के दौरान सेवाएं दी। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zs2gr
VIDEO युवाओं ने किया रक्तदान, महिलाओं का हुआ सम्मान
VIDEO युवाओं ने किया रक्तदान, महिलाओं का हुआ सम्मान
VIDEO युवाओं ने किया रक्तदान, महिलाओं का हुआ सम्मान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो