scriptदो दिन से लापता महिला का शव देवीजी तालाब में तैरता मिला (देखे वीडियो) | The body of a woman missing for two days was found floating in the Devji pond see video | Patrika News

दो दिन से लापता महिला का शव देवीजी तालाब में तैरता मिला (देखे वीडियो)

locationधारPublished: Jan 21, 2021 07:46:10 pm

Submitted by:

Amit S mandloi

– दुकानदारों ने शव को देखकर पुलिस को दी सूचना- मौके पर लगी लोगों की भीड़, पीएम करवाकर करवाया गया अंतिम संस्कार

दो दिन से लापता महिला का शव देवीजी तालाब में तैरता मिला (देखे वीडियो)

दो दिन से लापता महिला का शव देवीजी तालाब में तैरता मिला (देखे वीडियो)

धार.
शहर के बुंदेलवाड़ी में रहने वाली महिला का शव गुरुवार को देवीजी तालाब किनारे तैरता हुआ मिला। महिला दो दिन से लापता थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब आसपास के दुकानदारों ने शव को तालाब में देखा तो पुलिस को सूचना की गई। इस बीच महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। नाव के जरीए शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुंदेलवाड़ी रहने वाली विवाहिता रेखा(32) पति उमाशंकर उर्फ पप्पू राठौर निवासी बुंदेलवाड़ी का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। 19 जनवरी को कोतवाली थाने पर महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद से परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआई अतुल जोशी ने बताया कि शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाली थाने पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। जोशी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ytoli
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो