scriptआज सोमवार को बना सुकर्मा योग, शिव इन 7 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News

आज सोमवार को बना सुकर्मा योग, शिव इन 7 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा

Published: Jan 08, 2018 09:38:58 am

परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है।

religion news

religion news

अतिगण्ड नामक नैसर्गिक अशुभ योग अंतरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: ५.४२ तक, इसके बाद सुकर्मा नामक नैसर्गिक शुभयोग है। अतिगंड नामक योग की प्रथम ६ घटी शुभ कार्यों में त्याज्य है।

मेष
आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी।
वृषभ
समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्तिका सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

मिथुन
अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में राहत मिलेगी। परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।
कर्क
कमजोर रणनीति के कारण सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

सिंह
परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे।
कन्या
दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

तुला
दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझबूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
वृश्चिक
निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

धनु
रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
मकर
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

कुम्भ
आप बहुत जल्दी अपना स्वभाव बदलते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो